Aaj Ka Mausam: मौसम ले सकता है यू टर्न, 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन

Aaj Ka Mausam: जारी रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-23 07:46 IST

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। विदा हो चुका मानसून यू टर्न ले सकता है। शुरु हो चुकी गुलाबी सर्द में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है।  बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यह स्थिति बनी है। बारिश के चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते जल्द ही ठंड का अहसास भी होने लगेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट ने ठंड को लेकर लोगों को चौकन्ना कर दिया है। 

हो सकती है बारिश

बीते दो से तीन दिनों में मौसम का तापमान बढ़ता नजर आया। जा चकुी गर्मी का एक बार फिर एहसास हुआ। बंद हो चुकी एसी को लोगों ने दोबारा चलाया। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई भविष्यवाणी कर दी है। इसके अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। आज 23 अक्टूबर के अलावा कल भी मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है। इस दौरान सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, मऊ और देवरिया में भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 25 और 26 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है। 

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम

राजधानी लखनऊ का मौसम साफ रहने की आशंका है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में भी हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में गिरावट आने के चलते जल्द ही ठंड का अहसास भी होने लगेगा।  


Tags:    

Similar News