Aaj Ka Mausam 8 March 2024: यूपी में 12 मार्च तक मौसम शुष्क, फिर बिगड़ेगा वेदर...इस दिन से बारिश के आसार

Aaj Ka Mausam 08 March 2024: लखनऊ का मौसम इन दिनों खुशगवार है। दिन में 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी, जिस वजह से धूप की तल्खी का असर नहीं महसूस होगा।

Written By :  aman
Update:2024-03-08 06:00 IST

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Aaj Ka Mausam 08 March 2024: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ी ठंड के बाद अब मौसम खुलने लगा है। मौसम धीरे-धीरे गर्मी की तरफ बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में दिन के समय तेज धूप निकलने लगी है। हालांकि, मौसम पूर्वानुमान में कहा जा रहा है कि एक बार फिर बरसात हो सकती है। IMD की मानें तो उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 11 से 13 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस वजह से पश्चिमी यूपी में 13 मार्च को बारिश की आशंका जाहिर की गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो सुबह से ही अच्छी धूप निकल रही है। दोपहर के वक्त तेज धूप पड़ने लगी है। लेकिन, हवाओं के असर की वजह से गर्मी का तल्ख़ रुख देखने को नहीं मिल रहा। नवाबी शहर में शाम के बाद ठंड पड़ रही है। रातें अभी भी सर्द रह रही है। अनुमान है कि, आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ का मौसम इन दिनों खुशगवार है। दिन में 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। हवाओं के प्रभाव की वजह से धूप की तल्खी का असर नहीं महसूस होगा। बादलों की हल्की-फुल्की आवाजाही भी नजर आएगी। शाम से हवा की गति में कमी जरूर आएगी, लेकिन रातें सर्द होगी। नवाबी शहर का मौसम अभी वैसा नहीं हुआ है कि, पूरी तरह गर्म कपड़ों को आलमारी में बंद किया जाए। शुक्रवार (08 मार्च) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

7 से 12 मार्च तक कैसा रहे यूपी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 7 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह, 8 मार्च को भी वेस्ट यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी भाग में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। 9 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 10, 11 और 12 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम की स्थिति यथावत बने रहने के आसार हैं।

13 मार्च को हो सकती है बारिश

IMD ने पूर्वानुमान में बताया है कि, 10 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) असर रहने वाला है। इस वजह से उत्तराखंड में 10-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी होगी। जिसका असर पश्चिमी यूपी में 13 मार्च को बारिश के रूप में देखा जा सकता है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

Tags:    

Similar News