Aaj Ka Mausam: यूपी में अब बढ़ेगी ठंड, दिखेगा सर्दी का असर, जानिए मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां दिन में धूप रह रही है तो वहीं सुबह और शाम को हल्की-हल्की ठंड पड़ रही है। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बदलाव होने वाला नहीं दिख रहा है।;

Update:2024-10-19 07:01 IST
Weather Update Today

Weather Update Today  (PHOTO: Newstrack.com)

  • whatsapp icon

Aaj Ka Mausam: यूपी में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम में बदलाव भी देखा जा रहा है। दिन में जहां धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है तो वहीं सुबह और शाम को हल्की-हल्की ठंड का पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद भी दिन में धूप के कारण अभी गर्मी अपना असर दिखा रही है। यही हाल दिल्ली-एनसीआर का भी है। यहां भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। कहीं भी बारिश रिकार्ड नहीं की गई।

लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज, झांसी, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ सहित यूपी के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार को दिन में धूप निकली रही। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं शाम होते-होते मौसम में बदलाव देखा गया हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गोरखपुर, उन्नाव, कानपुर, हरदोई, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन में धूप खिली रहेगी। इस दौरान गर्मी भी पड़ेगी। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे अक्टूबर में दिन आगे बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे ठंड भी बढ़ती जाएगी। दिपावली के बाद ठंड अच्छी खासी पड़ने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले दो दिनों में ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मौसम में बदलाव के चलते यूपी में न्यूनतम तापमान जहां 18 डिग्री तक पहुंच गया है तो वहीं अधितकम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में अभी कोई खास बदलाव होता नहीं दिख रहा है। 20 से 26 अक्टूबर तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी और सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ेगी। कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं हवा की गति में गिरावट होने से नोएडा से लखनऊ तक पलूशन लेवल बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है।

Tags:    

Similar News