किसानों के साथ विश्वासघात है ये काला कानून, AAP करेगी बड़ा आंदोलन

आम आदमी पार्टी संसद में पारित किए गए कृषि विधेयकों का सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि ये काला कानून किसानों के साथ विश्वासघात है।

Update: 2020-09-20 13:30 GMT
किसानों के साथ विश्वासघात है ये काला कानून, AAP करेगी बड़ा आंदोलन (social media)

लखनऊ: आम आदमी पार्टी संसद में पारित किए गए कृषि विधेयकों का सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि ये काला कानून किसानों के साथ विश्वासघात है। इसके लागू होने से किसान आत्महत्या को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी और हमेशा किसानों के हक में खड़ी है।

ये भी पढ़ें:यूपी में फ़ैल रही भ्रामक सूचनाएं, जांच के लिए फैक्ट चेक पर चर्चा

आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा

आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी और एमएसपी डेढ़ गुना करने की बात कही थी, लेकिन कर इसका उलटा रही है। आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं और भाजपा सरकार किसानों का दुख दर्द सुनने के बजाय पूरे कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथ सौंपने की साजिश कर रही है। ये किसान विरोधी काला कानून इसी साजिश का हिस्सा है।

AAP (social media)

पूरे देश में सर्वाधिक आबादी वाले इस यूपी में किसानों की हालत पहले से ही बदतर है

उन्होंने कहा कि पूरे देश में सर्वाधिक आबादी वाले इस यूपी में किसानों की हालत पहले से ही बदतर है। प्रदेश की योगी सरकार किसानों को खाद, बीज, बिजली और पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रही। किसी तरह किसान खून पसीने की कमाई लगाकर जी तोड़ मेहनत कर फसल तैयार करता है तो उसकी फसल को छुट्टा जानवर बर्बाद कर देते हैं। गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं हो रहा है। प्रदेश का किसान आत्महत्या को मजबूर है। योगी सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें:IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स-किंग्स इलेवन पंजाब की ये प्लेइंग इलेवन!

पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा कि यूपी कृषि प्रधान प्रदेश है। कृषि से ही यहां की अर्थव्यवस्था चलती है। पंजाब,हरियाणा की तरह यूपी के किसान न तो आर्थिक रूप से इतने सक्षम है और न ही प्रदेश के किसानों के पास बड़े खेत हैं। यूपी में इस किसान विरोधी बिल का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखेगा। क्योंकि प्रदेश की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा खेती किसानी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की इस बिल से कमर टूट जाएगी,क्योंकि प्रदेश के किसानों को गुलाम बनाने के लिए इस बिल में तमाम प्रावधान हैं। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी इस किसान विरोधी बिल का पुरजोर विरोध करती है और हर मोर्चे पर इसका खिलाफत करेगी।

मनीष श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News