UP News: AAP प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह बने नगर निगम चुनाव समिति के अध्यक्ष, जारी हुई प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची

UP News Today: संजय सिंह ने इस चुनाव के लिए एक चयन समिति की घोषणा की है, जो प्रत्याशियों के चयन में अपनी भूमिका निभाएगी। =

Written By :  Shashwat Mishra
Update: 2022-09-04 14:16 GMT

 AAP प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह 

Click the Play button to listen to article

AAP Sabhajeet Singh: आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने कहा, कि 'नवंबर-दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं। AAP भी काफी लम्बे समय से क्षेत्रों के अंदर कमेटी बनाने का काम कर रही है। वार्डों में वार्ड अध्यक्ष, बूथ में बूथ अध्यक्ष बनाने जैसा अभियान हमने उत्तर प्रदेश में चला रखा है।'

संजय सिंह ने इस चुनाव के लिए एक चयन समिति की घोषणा की है, जो प्रत्याशियों के चयन में अपनी भूमिका निभाएगी। ये समिति नगर पंचायतों, नगर निगम और नगर पालिका के साथ कोऑर्डिनेट करेगी। संजय सिंह ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को इस चुनाव समिति का अध्यक्ष घोषित किया है। ब्रजकुमारी सिंह, अनूप पांडेय, सरबजीत सिंह मक्कड़, सुबोध यादव , निर्मल मिश्रा इसमें सदस्य के तौर पर शामिल किये गए हैं। इस तरह से ये चुनाव समिति प्रत्याशियों का चयन करेगी और अलग अलग क्षेत्र में दौरा करेगी।

AAP ने जारी की प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची

संजय सिंह ने कहा प्रवक्ताओं की सूची बढ़ाई जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में प्रिंस सोनी, इंद्रेश सोनकर, विकास शर्मा, मुकेश कुमार सिंह , रमन सिंह, तरुणिमा श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, डाक्टर एस पी सिंह, संजीव निगम, इमरान पामेला, सुशील सिंह पटेल, इरम रिज़वी, प्रशांत कुमार यादव, विनीत शर्मा, फैसल खान लाला, कीर्ति दिवेदी शामिल किये गए हैं।

बड़ी संख्या में लोगों ने ली AAP की सदस्यता

इसके अलावा पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव एवं पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर आलोक सिंह की मौजूदगी में सीतापुर नगर पालिका परिषद् के दो बार के सभासद राकेश सक्सेना ने अपने 100 लोगों के साथ आम आदमी पार्टी का हाथ थामा है। रमेश चंद प्रजापति पूर्व पार्षद प्रत्याशी निशातगंज, राकेश प्रजापति, पूनम प्रजापति, राजेश कुमार सोनकर, प्रियंका वर्मा, महेश निषाद, विवेक सैनी, भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक स्वप्नेश सोनी ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया है। इसी तरह जौनपुर के राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी से सम्बन्ध रखने वाले रमेश चंद्र अस्थाना, राम रतन शर्मा , नन्द लाल यादव, राजेश विश्वकर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, सतीश मौर्या , अनिल अस्थाना, आशुतोष अस्थाना, दीपक यादव और दिनेश यादव ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

Tags:    

Similar News