गाजियाबाद में जिला जज ने की आत्महत्या, आवास में लटका मिला शव

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में स्थित आवास पर अपर जिला जज-9 योगेश कुमार ने सुसाइड किया है। सुबह 9 बजे मामले की जानकारी मिली इसके बाद अन्य जज उन्हें यशोदा अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Update:2021-01-29 12:28 IST
गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपर जिला जज-9 ने आत्महत्या कर ली है। अभी तक सुसाइड करने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपर जिला जज-9 ने आत्महत्या कर ली है। अभी तक सुसाइड करने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में स्थित आवास पर अपर जिला जज-9 योगेश कुमार ने सुसाइड किया है। सुबह 9 बजे मामले की जानकारी मिली इसके बाद अन्य जज उन्हें यशोदा अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने जानकारी दी कि अपर जिला जज योगेश कुमार ने सुसाइड किया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...राम मंदिर निर्माण: सीतापुर के लोगों ने खोल दी तिजोरियां, भर-भर के दे रहे दान

ये भी पढ़ें...रायबरेली में भड़के वकील, लंबे समय से एक ही पटल पर बैठे बाबू को हटाने की मांग की

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News