आदित्य यादव बोले- बेबुनियाद हैं नई पार्टी की अटकलें, चुनाव जीते तो अखिलेश फिर होंगे CM

आदित्य यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश कोई नई पार्टी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पार्टी बनाने में काफी समय लगता है और ऐसी अटकलों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आदित्य यादव ने कहा कि इस बार भी अखिलेश चुनाव जीत कर दिखाएंगे।

Update: 2016-10-21 13:20 GMT

आगरा: यूपीपीसीएफ के चेयरमैन और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव ने सपा टूट कर नई पार्टी बनने की अटकलों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद खत्म हो चुका है और परिवार में अब कोई मतभेद नहीं है। आदित्य ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश ही अगले मुख्यमंत्री होंगे

नई पार्टी नहीं

-ताजनगरी के एक निजी कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे आदित्य यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश कोई नई पार्टी नहीं बना रहे हैं।

-उन्होंने यह भी कहा कि नई पार्टी बनाने में काफी समय लगता है और ऐसी अटकलों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

-आदित्य यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है और पार्टी में कोई मतभेद नहीं है।

-तीन नवंबर से शुरू हो रहे अखिलेश यादव के अकेले प्रचार प्रसार अभियान को लेकर आदित्य ने कहा कि अखिलेश हमेशा से अकेले ही चुनावी जंग लड़ते रहे हैं और जीत कर भी दिखाते रहे हैं।

-आदित्य यादव ने कहा कि इस बार भी अखिलेश चुनाव जीत कर दिखाएंगे।

अखिलेश होंगे सीएम

-उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी चुनाव में जीत कर आएगी तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे।

-आदित्य यादव ने पार्टी के रजत जयंती समारोह में अखिलेश के मौजूद रहने की पुष्टि नहीं की।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Tags:    

Similar News