आगरा बस हादसा: मृतकों के मुआवजें कोे लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बात

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह लखनऊ से दिल्ली आ रही बस आगरा के झरना नाले में जा गिरी। बस के नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं।मृतकों की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने गहरा शोक जताया हैं।

Update: 2019-07-08 06:11 GMT

नई दिल्ली : यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह लखनऊ से दिल्ली आ रही बस आगरा के झरना नाले में जा गिरी। बस के नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, शवों को बस से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है।

यह भी देखें... RBI बोर्ड को आज संबोधित करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, इसपर होगी चर्चा

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दी 5 लाख की आर्थिक मदद

यात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। बता दें कि, अवध डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। वहीं, इस हादसे के बाद यूपी रोडवेज ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

मृतकों को लेकर अखिलेश यादव ने जताया शोक

मृतकों की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने गहरा शोक जताया हैं। दुुर्घटना बहुत ही दर्दनाक थी। साथ ही अखिलेश यादव ने मृतकों के मुआवजे को लेकर भी बात की।

यह भी देखें... BJP की सदस्यता लेना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, मकान मालिक ने घर से निकाला

अखिलेश यादव बोलें, मृतकों के परिजनों को 50 -50 लाख व घायलों को 10 - 10 लाख मुआवजा दे सरकार। राज्य सरकार सक्षम एजेंसी से कराए दुर्घटना की जांच।

पीएम मोदी ने जताया आगरा बस हादसे पर दुःख....

आगरा बस हादसा में हुई मृतकों की मौत पर देश के प्रधानमंत्री ने भी दुख जताया है।

PM Modi tweet

 

 

Tags:    

Similar News