Agra News: शादी से पहले युवक को हुई जेल, प्रेमिका ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

Agra News: पुलिस ने आरोपी दूल्हे राहुल को गिरफ्तार किया तो घर में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

Report :  Rahul Singh
Update:2022-12-09 09:56 IST

शादी से पहले युवक को हुई जेल (photo: social media )

Agra News: आगरा में शादी से पहले दूल्हा जेल पहुंच गया। युवक बारात के साथ घर से निकलने की तैयारी में था। तभी पुलिस दूल्हे के घर पहुंचने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने आरोपी दूल्हे राहुल को गिरफ्तार किया तो घर में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है। इलाके में रहने वाली युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात दयालबाग के रहने वाला राहुल के साथ हुई थी। दोनों निजी कंपनी में सेल्समैन थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद बात शादी तक पहुंच गई। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर राहुल उसका शारीरिक शोषण करने लगा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो राहुल ने टालमटोल शुरू कर दी। मंगलवार को पीड़िता को पता चला कि युवक की शादी मथुरा में तय हो गई है। शुक्रवार को बारात जाने वाली है।

जानकारी मिलते ही पीड़िता पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंच गई। कमिश्नर के आदेश पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो देखा कि शादी की तैयारियां चल रही है। पुलिस के पहुंचते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है। आरोपी के खिलाफ थाना न्यू आगरा में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोग सकते में हैं। मथुरा में युवती का परिवार भी परेशान है। शादी से पहले दूल्हे के जेल से पहुंचने का मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags:    

Similar News