Agra Nagar Nigam Ward No.74: आगरा नगर जयपुर हाउस वार्ड के पार्षद मुकुल गर्ग, बंदरों की समस्या से नहीं मिल पा रही निजात

Agra Nagar Nigam Ward No.74 Parshad: पार्षद ने कहा कि 5 साल में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। नए परिसीमन के बाद वार्ड संख्या बदलकर 54 हो गयी है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-10-17 09:42 GMT

 आगरा नगर निगम के वार्ड 74 जयपुर हाउस के पार्षद मुकुल गर्ग

Agra Nagar Nigam Ward No.74: आपको बताते हैं आगरा के वार्ड 74 जयपुर हाउस के हालात। भाजपा के मुकुल गर्ग इस वार्ड से पार्षद हैं। वार्ड के रिहायशी इलाकों में सड़क, नाली, खडंजे, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था एकदम दुरुस्त नजर आती है । लेकिन वार्ड में बन्दरों की बड़ी परेशानी है। पार्षद मुकुल गर्ग के प्रयास से 5 साल में कराये गए है करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य। नए परिसीमन के बाद वार्ड संख्या बदलकर 54 हो गया है।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होना बाकी है। पार्षदों ने लगभग 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में नए पार्षदों का कार्यकाल शुरू होना है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि 5 साल में मौजूदा पार्षद ने क्या काम किए? नगर निगम सदन में जनहित से जुड़ी कितने मुद्दे उठाए। आपको बताते है वार्ड नंबर 74 जयपुर हाउस के बारे में। वार्ड में कई रिहायशी कॉलोनियां बनीं हुई है। वार्ड में वोटरों की संख्या पहले साढ़े 12 हजार थी। अब नए परिसीमन में वोटरों की संख्या बढ़कर करीब 16 हजार हो गई है।

वार्ड का नम्बर बदलकर 54 हो गया है। वार्ड से मुकुल गर्ग भाजपा के पार्षद है। 5 साल में वार्ड 74 के रिहायशी इलाकों में नाली , खड़ंजा बनाने का काम काफी तेजी से हुआ है। 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। घर-घर पानी की पाइप लाइन डल चुकी है। पार्षद मुकुल गर्ग ने बताया कि हसनपुरा से प्रताप नगर चौराहे तक 48 लाख रुपये के बजट से सीवर लाइन डाली गई है। लोहामंडी थाने से अग्रसेन सेवा सदन तक 75 लाख रूपये का बजट खर्च करके सड़क बनवाई गई है। 65 लाख रुपये खर्च करके मानस नगर मुख्य मार्ग का निर्माण करवाया गया है। खतेना मार्ग ओर पानी की लाइन बिछा दी गई है। इलाके में सड़क भी बनवाई गई है। जगह-जगह एलईडी लाइट लगवाई गईं हैं। पार्षद मुकुल गर्ग ने बताया कि वार्ड से पानी और सड़कों की समस्या का 90 प्रतिशत समाधान हो चुका है।

वार्ड में घर-घर पहुँचा गंगाजल, 3 करोड़ खर्च करके बिछाई गई है पाइपलाइन

जयपुर हाउस वार्ड में घर घर गंगाजल पाइपलाइन डाली जा चुकी है। लोगो की पेयजल आपूर्ति की परेशानी खत्म हो गई है ।

वार्ड में बंदरों की बहुत बड़ी समस्या, पार्षद ने कहा नहीं हो पा रहा है समस्या का समाधान

वार्ड 74 जयपुर हाउस में विकास की रफ्तार तो ठीक-ठाक है। लेकिन इलाके में बंदरों की बहुत बड़ी समस्या है। बंदरों के चलते पॉश कॉलोनी में रहने वाले परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। बंदर जब तब लोगों पर हमला कर देते हैं। सामान का नुकसान कर देते हैं। पार्षद मुकुल गर्ग ने बताया कि वह कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन बंदरों की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। बंदर स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बने हुए हैं।

Tags:    

Similar News