Agra: पति ने की थी पत्नी और बेटी की हत्या, कत्ल की वजह जानकर पुलिस हैरान

Agra: आगरा में घटित हुई कत्ल की खौफनाक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-10-14 09:53 GMT

पुलिस के साथ पकड़ा गया आरोपी पति। 

Agra: आगरा में घटित हुई कत्ल की खौफनाक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े इस शख्स का नाम मनमोहन है। मनमोहन पर अपनी पत्नी ममता और बेटी सौम्या के कत्ल का आरोप है।

कत्ल की वजह जानकर पुलिस हैरान

कत्ल की वजह वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मनमोहन ने अपनी पत्नी ममता और मासूम बेटी को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि बेटी सौम्या की शक्ल मनमोहन से नहीं मिलती थी। मनमोहन को शक था कि उसकी पत्नी के किसी ओर से संबंध है। बेटी किसी और की है। इसी बात पर 9 अक्टूबर की रात मनमोहन का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मनमोहन ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पास पड़े टूटे हुए कांच के टुकड़े से पत्नी का गला रेत दिया। पत्नी और बेटी को मौत की नींद सुलाने के बाद मनमोहन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने बेटी की शक्ल से नहीं मिलने पर की हत्या: एसपी ग्रामीण

एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मनमोहन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से झगड़े हो रहे थे। बेटी के जन्म के बाद झगडे और बढ़ गए। मनमोहन अपनी पत्नी से कहता था कि बेटी की शक्ल से नहीं मिलती है। बेटी किसकी है, अपनी पत्नी से पूछता था। पत्नी उसकी बात का इनकार करती थी। तो दोनों में लड़ाई झगड़े होते थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त कांच का टुकड़ा बरामद कर लिया गया है ।

Tags:    

Similar News