Agra News: मैनपुरी में डिम्पल यादव की जीत का सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, कार्यालय पर की आतिशबाजी

Agra News: आगरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत का जश्न मनाया। सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-12-08 10:03 GMT

जश्न मनाते हुए सपा कार्यकर्ता

Agra: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, खतौली और रामपुर उपचुनाव के शुरुआती रुझान सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत का जश्न मनाया। सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। अनार चलाए और खूब बम फोड़े।

सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की मुबारकबाद दी। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव डिंपल यादव और शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

यह जनता की जीत: महानगर अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह जनता की जीत है। जनता ने दिखा दिया है कि आज भी अखिलेश लोगों के दिलों पर राज करते है। सपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि चाचा और भतीजे के साथ मिल जाने से जीत का रास्ता साफ हो गया है। आगामी निकाय चुनाव में भी समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को सफलता मिलेगी। 

Tags:    

Similar News