Etawah News: सैफई पहुंचे अखिलेश यादव की लोगों से मुलाक़ात, दिव्यांग खिलाड़ी को दिया मदद का भरोसा

Etawah News: मैनपुरी के कुरावली इलाके से एक दिव्यांग खिलाड़ी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए सैफई पहुंचा। अखिलेश यादव ने आश्वासन कि उनकी जरूर मदद की जाएगी। इसपर दिव्यांग खिलाड़ी ने अपनी ख़ुशी जाहिर की।

Update: 2023-04-02 20:47 GMT
सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने दिव्यांग खिलाड़ी को दिया मदद का भरोसा- (Photo- Newstrack (

Etawah News: यूपी के इटावा में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव सैफई में पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने आवास पर जनता की समस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाया। यहां पर फरियादी अपनी समस्याएं लेकर अखिलेश यादव से मिले। अखिलेश ने उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

इटावा के सैफई में अपने आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समय-समय पर पहुंचते रहते हैं। यहां पर वो जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए लोगों से मुलाकात करते हैं। ऐसा ही आज देखने को मिला जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव सैफई में पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपने आवास पर जनता से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना।

कई लोगों ने उन्हें अलग-अलग इलाकों की जनसमस्याओं से अवगत कराया जबकि कई लोग अपनी निजी समस्याओं और उत्पीड़न संबंधी मामलों को लेकर उनके पास आए थे। जनता की समस्याओं को सुनने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। समस्याओं को सुनने के बाद अखिलेश यादव फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज के लिए रवाना हो गए। अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव के बेटे अंकुर यादव और रामगोपाल यादव के बेटे और पूर्व सांसद अक्षय यादव भी मौके पर मौजूद रहे।

अखिलेश यादव से मिला दिव्यांग खिलाड़ी

मैनपुरी के कुरावली इलाके से एक दिव्यांग खिलाड़ी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए सैफई पहुंचा। जहां पर दिव्यांग खिलाड़ी शैलेंद्र कुमार ने अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें बताया कि उनका UAE में आर्म इंटरनेशनल चैंपियनशिप में सलेक्शन हो गया है, जिसको लेकर आर्थिक मदद की जरूरत है। अखिलेश यादव ने आश्वासन कि उनकी जरूर मदद की जाएगी। इसपर दिव्यांग खिलाड़ी ने अपनी ख़ुशी जाहिर की।

Tags:    

Similar News