बजरंग बली की मूर्ति के सामने महिला बॉडी बिल्डर्स ने बिकिनी में दिए पोज, अखिलेश यादव का बीजेपी पर प्रहार

UP Politics: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में नेशनल महिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद अब बवाल मच गया है।

Written By :  aman
Update: 2023-03-06 16:34 GMT

UP Politics: समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक वीडियो ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला बॉडी बिल्डर्स (Women Bodybuilders) बिकिनी में पोज दे रही हैं। मगर, वहीं मंच पर भगवान हनुमान की मूर्ति है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बवाल मच गया। अब राजनीति तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने इसी वीडियो को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए हैं।

आपको बता दें, ये वीडियो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम जिले का है। दरअसल, रतलाम में नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। महिला बॉडी बिल्डर्स बिकिनी पहने भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने प्रदर्शन करते दिखाई दीं। इसी वीडियो को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। साथ ही, कांग्रेस ने भी मामले की गहन जांच की मांग की है।

क्या ट्वीट किया अखिलेश ने?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, 'भाजपाई धार्मिक मूर्तियों का अपमान न करें।' वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस घटना पर आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने मामले की गहनता से जांच की मांग की है। फ़िलहाल, इस पर राजनीति गरम हो चली है। भगवान के सामने महिला बॉडी बिल्डर्स का बिकिनी में दिखना चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानें क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि, सोशल मीडिया पर एक वीडिय़ो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बॉडी बिल्डर्स बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही मंच पर हनुमान जी की मूर्ति है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का है। वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। ये मुद्दा अब राजनीतिक रंग ले चुका है। इसी वीडियो को ट्वीट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर प्रहार किया है। अखिलेश ने कहा, 'भाजपाई धार्मिक मूर्तियों का अपमान न करें।' कांग्रेस भी चुप नहीं बैठी। पार्टी ने वीडियो पर आपत्ति जाहिर करते हुए जांच की मांग उठाई है।

Tags:    

Similar News