Akhilesh Yadav Birthday: सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का मनाया जन्मदिन, 2022 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर औरेया में पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने बड़ा बयान दिया है।

Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-07-01 11:03 GMT
सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर औरेया में पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व सांसद प्रदीप यादव और जिलाध्यक्ष राजवीर ने दावा किया कि आगामी 3 जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत निश्चित है।

सपा कार्यकर्ताओं ने 2022 में सरकार बनाने का संकल्प लिया 

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन पर सपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर 2022 विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। जिला बदर चल रहे के समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) पर उन्होंने कहा कि वोट डालने का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है। उसे कोई भी नहीं छीन सकता है।

जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा सभी वर्ग के लोग भाजपा से परेशान 

सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने बोले कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है। यूपी में योगी सरकार से आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं। इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करें। जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके।

प्रदीप यादव बोले भाजपा सरकार में केवल पूंजीपतियों का हित 

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा के पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधाराओं को अपनाकर ही देश व प्रदेश का भला हो सकता है क्योंकि समाजवादी विचारधारा में सभी को बराबरी व समानता का अधिकार मिलता है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों के लिए काम कर रही है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने भी इस कार्यक्रम में मौजुद रहें उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा का तानाशाह रवैया है। भाजपा के इस तानशाह रवैया का जबाव जनता 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव सरकार बनवाकर देगी।

Tags:    

Similar News