अखिलेश ने गोवर्धन मंदिर में की पूजा, बोले- किसानों की महापंचायत बदलेगी इतिहास

किसान महापंचायत से पहले अखिलेश यादव ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि आज उठेगी कृष्ण की धरती से हलधर बलराम की पुकार, किसानों की महापंचायत बदलेगी अपने देश का इतिहास।

Update: 2021-03-19 10:03 GMT
अखिलेश ने तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि आज उठेगी कृष्ण की धरती से हलधर बलराम की पुकार, किसानों की महापंचायत बदलेगी अपने देश का इतिहास।

मथुरा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को किसान महापंचायत शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे हैं। किसान महापंचायत बाजना स्थित मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में हो रही है। महापंचायत से पहले अखिलेश यादव ने गोवर्धन में गिरिराज महाराज के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

किसान महापंचायत से पहले अखिलेश यादव ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि आज उठेगी कृष्ण की धरती से हलधर बलराम की पुकार, किसानों की महापंचायत बदलेगी अपने देश का इतिहास।

[video data-width="640" data-height="304" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-19-at-12.21.17.mp4"][/video]

इससे पहले अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के पास विकास का अपना कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। पूर्व सरकारों की परियोजनाओं का उद्घाटन हो चुका है अब फिर से उन्हीं का उद्घाटन करने में ये व्यस्त हैं। उन्हीं कार्यों का प्रचार भी मुख्यमंत्री कर रहे हैं। बीजेपी विकास के नाम पर विनाश की राजनीति कर रही है।



ये भी पढ़ें...मेरठ: BJP का ‘मिशन डैमेज कंट्रोल’, अंकित चौधरी बने दो सरकारी कमेटियों में सदस्य

प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि देश के अन्नदाता को आतंकवादी कहकर बुलाया जा रहा है। समाज का हर तबका बीजेपी सरकार से त्रस्त है। महंगाई अपने चरम पर है। तेल की बढ़ती कीमतों से उद्योगपतियों को फायदा दिया जा रहा है। यूपी महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित हो गया है। हाथरस कांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अमला अपराधियों को बचाने में जुटा रहा।

ये भी पढ़ें...बलिया: कचहरी परिसर में विस्फोटक होने की फैलाई अफवाह, पुलसिकर्मी निलंबित

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News