अखिलेश ने पार्टी के लिए ऐसी बात कह सभी को चौंका दिया

समाजवादी पार्टी का अब यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों में भी विस्तार किया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

Update: 2019-10-30 14:02 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी का अब यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों में भी विस्तार किया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

इसी के साथ सपा मुखिया ने उत्तराखण्ड की पिथौरागढ़ सीट पर होने वाले उपचुनाव में मनोज कुमार भटट को सपा का प्रत्याशी भी घोषित किया गया है।

सपा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे उत्तराखण्ड के कार्यकर्ताओं से मुलाकात में अखिलेश ने कहा कि उत्तराखण्ड में पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने योगी सरकार को लेकर ऐसी बात कह सबको चौका दिया

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उत्तराखण्ड की जनता को निराश किया है। यह दोनों दल बस कुर्सी दौड़ खेलते रहे हैं। इसलिए सपा ही राजनीति में वैचारिक विकल्प है जो विकास की बात करती है। भाजपा सिर्फ निरर्थक मुद्दों को उठाती है और नफरत तथा समाज में बंटवारे की राजनीति करती है।

अखिलेश ने कहा कि पहाड़ की समस्याएं पहाड़ जैसी हैं, भाजपा सरकार की इनके समाधान में कोई दिलचस्पी नहीं है। भाजपा राज में सिर्फ उद्योगपतियों की पूछ है। भ्रष्टाचार और अपराधों पर कोई रोक नहीं है।

बेरोजगारी से नौजवान परेशान है। नौटबंदी से अर्थव्यवस्था चौपट है। छोटे उद्योगधंधे बंदी के कगार पर है। सपा जनता को भाजपा की सच्चाई से अवगत कराने के लिए अभियान चलाएगी।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला करारा हमला, कही ये बड़ी बात

शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था है: अखिलेश

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में सपा सरकार की भूमिका रही है। सीमावर्ती राज्य में पर्यावरण और नदियों में प्रदूषण की बड़ी समस्या है। शराब की वजह से पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में तनाव की स्थिति रहती है।

शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। कृषि क्षेत्र की उपेक्षा से सेबो के उत्पादक किसान परेशान है। गांव खाली होते जा रहे हैं। पलायन का संकट है। महिलाएं असुरक्षित हैं।

इस मौकें पर उत्तराखण्ड से आए हुए कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया यादव का अभिनंदन किया तथा उन्हें शाल, गंगाजल कलश तथा गंगोत्री से लाया गया गंगा जल भेंट किया।

ये भी पढ़ें...अरे ये क्या कह दिया! अखिलेश यादव ने सीएम योगी को

Tags:    

Similar News