सोनभद्र मामले पर अखिलेश का निशाना, कहा- सीएम योगी को सत्य बोलना चाहिए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी को सत्य बोलना चाहिए। योगी वह होता है जो दूसरों के दुख से दुखी हो। अब यह तो बताना चाहिए कि सोनभद्र में किसके दबाव में जमीन का दाखिल-खारिज हुआ।

Update: 2019-08-05 17:00 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी को सत्य बोलना चाहिए। योगी वह होता है जो दूसरों के दुख से दुखी हो। अब यह तो बताना चाहिए कि सोनभद्र में किसके दबाव में जमीन का दाखिल-खारिज हुआ। जब वहां के एक जनप्रतिनिधि तथा आदिवासियों के वकील ने शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने कोई कार्यवाही क्यों नहीं की? यह सरकार की जिम्मेदारी है कि सबके साथ न्याय हो।

यह भी पढ़ें…धारा 370 और पीएम मोदी का है पुराना कनेक्शन, दंग रह जाएंगे आप

राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में सोमवार को जनेश्वर मिश्र की 86वीं जयंती के मौके पर सपा मुखिया ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। आम लोगों की आजादी छीनी जा रही है। नेताओं को नजर बंद करना, धमकी दिलाना और ताकतवर बनने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना ये सब भाजपा के अलोकतांत्रिक तरीके हैं। भाजपा सरकार ने किसानों को, व्यापारियों को, नौजवानों को जो सपने दिखाए थे वे कहां पूरे हुए?

यह भी पढ़ें…अनुच्छेद 370 की विदाई, कश्मीर में बराबरी की जम्हूरियत का नया युग

सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। इतनी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई। राजनीति से प्रेरित सरकार के इशारे पर हत्याएं हो रही है। उत्तर प्रदेश ‘‘हत्या का प्रदेश‘‘ बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के खिलाफ सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 9 अगस्त 2019 को समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए धरना देगी। जिसमें किसानों, नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले जोर-जुल्म तथा निर्दोषों के उत्पीड़न के मुद्दों को सामने रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें…अनुच्छेद 370 पर अमित शाह बोले, जम्मू-कश्मीर को बनाएंगे सबसे विकसित राज्य

उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों को प्रश्रय दिया इससे अपराध की घटनाएं बढ़ी है। बच्चियां स्कूल जाने से डरती हैं। उत्तर प्रदेश की बदनामी दुनिया भर में हो गई है। भाजपा राज में कानून की धज्जियां उड़ा दी गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में कोई दिन नहीं जाता जब अपहरण, लूट, बलात्कार, हत्या की दुखद खबर न आती हो। लोकतंत्र में अब इससे बुरे दिन कभी नहीं आ सकते।

Tags:    

Similar News