Samajwadi Party: अखिलेश यादव का तमिलनाडु दौरा, जाने क्या दे रहा संदेश

Samajwadi Party: अखिलेश यादव कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डी.एम.के. के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के जन्म दिन समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-03-02 12:31 GMT

Akhilesh Yadav Tamil Nadu visit

Samajwadi Party: लोक सभा चुनाव 2024 की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान सरकार से असंतुष्ट राज्य व क्षेत्रिय पार्टियां तीसरा मोर्चा बनाने में जुटी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिवसीय तमिलनाडु यात्रा गए थे। इस दौरन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज तमिलनाडु के अलावा केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के समाजवादी नेताओं ने भी भेंट की। पार्टी के विस्तार व रणनीतियों पर चर्चा हुई। इससे साफ हो जाता है कि लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर सपा अध्यक्ष गंभीर हैं। भाजपा से मुकाबला करने के लिए बनने वाले थर्ड फ्रंट का भी हिस्सा हो सकते हैं।

एम.के. स्टालिन के जन्म दिन समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे अखिलेश

बता दें कि अखिलेश यादव कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डी.एम.के. के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के जन्म दिन समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे। उनका शाल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस जन्मदिन समारोह में द्रमुक के साथ समाजवादी पार्टी के झंडे भी लहराते दिखे। समाजवादी कार्यकर्ता यहां बड़ी संख्या में मौजूद थे।

स्टालिन के कार्यों की तारीफ

अखिलेश यादव ने एम.के. स्टालिन का तारीफ करते हुए कहा कि उन्होने तमिलनाडु के विकास के लिए बेहतरीन काम किया है। स्टालिन 1976 में आपातकाल के खिलाफ जेल भी गए। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होने कहा कि तमिलनाडु सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की धरती रही है। सामाजिक न्याय के लिए एक मंच तैयार करने में स्टालिन के प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एम.के. स्टालिन की राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी भूमिका होगी।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान दोनों को चुनौतियां मिल रही है। संविधान में वर्णित पंथ निरपेक्षता की अवहेलना हो रही है। सन् 2024 में देश की जनता इसका जवाब देगी। यदि उत्तर प्रदेश में सपा का पिछले कुछ चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नही रहा है। ऐसे में लोक सभा चुनाव में प्रदेश के बाहर जमीन तैयार करना कहां तक सही होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

Tags:    

Similar News