लगता है यूपी सरकार कोई और चला रहा... करणी सेना के कार्यकर्ताओं की वीडियो शेयर कर अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना
Akhilesh yadav: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर कल करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला बोला था। जिनकी वीडियो आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।;
Akhilesh yadav:
Akhilesh yadav: आगरा में बीते दिन यानी बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला बोल दिया था। उन्होंने सांसद के घर जमकर नारे बाजी और तोड़फोड़ की। यह हमला राणा सांगा पर दिए बयान पर हुआ था। हमले को लेकर आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उन कार्यकर्ताओं की वीडियो शेयर की है जिन्होंने रामजीलाल सुमन के हर हमला किया था।
अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। सपा मुखिया ने एक्स पर लिखा, “आगरा में तोड़फोड़ की वारदात में शासन-प्रशासन की साठगांठ की आरोपियों ने खुद ही खोल दी गाँठ, मुख्यमंत्री जी और क्या सबूत चाहिए आपको… अब क्या ये रिपोर्ट भी बदलवाएँगे? लगता है यूपी सरकार कोई और चला रहा है।”
जानकारी के लिए बता दें कि अखिलेश ने जिन कार्यकर्ताओं की वीडियो शेयर की है उसमें वो बोलते हुए कह रहे हैं कि प्रशासन का धन्यवाद, हमने प्रोटेस्ट किया। न हमनें प्रशासन से कुछ कहा और न प्रशासन ने हमें कुछ कहा। यह हमला राणा सांगा विवाद को लेकर हुआ था।