Aligarh News: टॉमी ने जेली को वरमाला पहना रचाई शादी, पेट के संबंधो से दो परिवार हुए एक

Aligarh News: अलीगढ़ के सुखरवी गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी के आठ माहीने के पालतू कुत्ते टॉमी का रिश्ता रायपुर ओई निवासी डॉ रामप्रकाश सिंह के कुत्ते की जेली से हुई।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-15 12:14 GMT

Aligarh Tommy and Jelly marries (Social Media)

Aligarh News: लड़के लड़कियों की शादी में आप खूब डांस किए होंगे। खाने भी खाए होंगे और उन्हे आशीर्वाद भी दिया होगा। लेकिन अलीगढ़ में एक अनोखी शादी हुई। जहां दूल्हा टॉमी (मेल पेट) और (फीमेल पेट) जेली दुल्हन बनी। दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को सात जनम तक साथ रहने की कसम खाई। बरातियों ने ढोल नगाड़े पर जम कर डांस किया। उसके बाद देशी घी की दावत खाई। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे जिले में जोर-शोर से हो रही है।

कुत्तों की शादी से दो परिवार हुए एक

अलीगढ़ के सुखरवी गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी के आठ माहीने के पालतू कुत्ते टॉमी का रिश्ता रायपुर ओई निवासी डॉ रामप्रकाश सिंह के मादा कुत्ते जेली से हुई। इस शादी के सीथ ही दोनो एकदूसरे के संबंधी भी हो गए। टॉमी और जेली की शादी 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन तय हुई है।

टॉमी का तिलक समारोह

टॉमी और जेली की शादी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर किया गया। टिकरी निवसी वधू पक्ष रायपुर ओई स्थित जेली के घर पहुंचा। इसके बाद आचार्य जितेंद्र शर्मा ने हवन कराया। इसके बाद टॉमी का तिलक सम्पन्न हुआ। जेली के तरफ से आए लोगों ने टॉमी ने तिलक लगाया। इसके बाद टॉमी और जेली के शादी की तैयारियां शुरू हो गई।

टॉमी बना दूल्हा जेली दुल्हन

आज दोपहर टॉमी को सजा कर फूलों की माला पहनाया गया। इसके बाद दुल्हा तैयार हो गया। ढोल-नगाड़ों के बीच धूमधाम से लोग नाचते हुए टॉमी की बारात लेकर निकले। दूल्हा टॉमी आगे चल रहा था। उसके पीछे औरतें, पुरुष और बच्चे बारात में जमकर नाच रहे थे। इसके बाद बारात विवाह स्थल पर पहुंची। जहां दोनो ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो गए।

Tags:    

Similar News