Aligarh News: कानपुर देहात की घटना को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बोले- बुलडोजर राजनीति के चलते खत्म हो रहा लोकतंत्र!

Aligarh News Today: कानपुर देहात के गांव में मां-बेटी की दर्दनाक मौत की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

Update: 2023-02-16 12:53 GMT

अलीगढ़: कानपुर देहात की घटना को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बोले- बुलडोजर राजनीति के चलते खत्म हो रहा लोकतंत्र!

Aligarh News: कानपुर देहात के गांव में मां-बेटी की दर्दनाक मौत की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार की कथित दमनकारी नीतियों की आलोचना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बुलडोजर और जेसीबी जैसे संसाधनों का भय दिखाकर जनता को आतंकित किया जा रहा है। एक स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार के जन विरोधी कामों का कोई स्थान नहीं है। कानपुर देहात की घटना सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैया को दर्शा रही है।

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कहा कि योगी आदित्यनाथ के समर्थक बुलडोजर क्रांति का जश्न मना रहे हैं, वहीं कानपुर देहात में एक गरीब ब्राह्मण परिवार को योगी सरकार की बुलडोजर नीति ने रौंद दिया। जिसमें दो असहाय गरीबों की मौत हो गई। कांग्रेसियों ने कहा कि मानवता के इतिहास में ऐसे मौके कम आते हैं, जब मां और बेटी की चीखें आसमान को चीर रही हों और कानपुर देहात के अफसर जश्न मनाते रहे हों। अलीगढ़ कांग्रेस के सचिव विवेक बंसल ने कहा कि कानपुर देहात में जो घटना हुई है वो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है।

गरीब आदमी की झोपड़ी से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता

शायद एक गरीब आदमी की झोपड़ी से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता, तभी गरीब आदमी की झोपड़ी पर बुलडोजर चला दिया गया। उन्होंने कहा कि बाबा का बुलडोजर अब अन्याय का प्रतीक हो गया है, बुलडोजर के पहिए से कुचलने को ही न्याय का असली पैमाना बना दिया गया है।

बीजेपी के लोग बुलडोजर के नाम से लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। यह इतनी बड़ी घटना है कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। खासतौर से जो बुलडोजर की परंपरा चली आ रही है उसे रोका जाए। देश संविधान से चलता है, लेकिन इस समय अधिकारी भी सत्ता के गुलाम हैं और लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है।

Tags:    

Similar News