Aligarh News : व्यापारी के घर में घुसे समुदाय विशेष के युवक की पिटाई से मौत, शहर में बढ़ा तनाव

Aligarh News : प्रदेश के अलीगढ़ में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा गया है। यहां बीती रात मामू-भांजा मार्केट में कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे समुदाय विशेष की युवक की पिटाई से मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-06-19 10:59 GMT

Aligarh News : प्रदेश के अलीगढ़ में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा गया है। यहां बीती रात मामू-भांजा मार्केट में कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे समुदाय विशेष की युवक की पिटाई से मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। व्यापारियों की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। वहीं, शहर में तनाव को देखते हुए सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।

अलीगढ़ के मामू भांजा मार्केट में बीते 18 जून को देररात कपड़ा व्यवसायी मुकेश चंद्र मित्तल के घर में घुसे फरीद उर्फ औरंगजेब (35) को चोरी के शक में पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस से घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


घरों में लगे पलायन के पोस्टर

वहीं, इस घटना के बाद दो समुदायों में तनाव बढ़ गया है। पीड़ित परिवारीजनों ने मोहल्ले में जमकर हंगामा किया है। उनके समर्थन में सपा और बसपा के नेता भी पहुंचे हैं। वहीं, व्यापारियों की गिरफ्तारी के विरोध में काफी गुस्सा है। व्यापारियों ने बाजार को बंद करके हंगामा और जमकर नारेबाजी की है। शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए और सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया और खुफिया तंत्र को भी सतर्क कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।

वहीं, इस बीच राधा मोहन मन्दिर के बराबर गली में कई घरों पर पलायन के पोस्टर लगे देखे गए। अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, व्यापारियों ने हत्या का मुकदमा और गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस-प्रशासन दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहा है।


पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि घटना का तुरंत संज्ञान लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया जांच से सामने आया है कि युवक पर हमला करने वाले व्यक्ति को शक था कि वह उनके घर में चोरी के इरादे से घुसा है।

Tags:    

Similar News