Aligarh news: मुर्गी के बच्चे की मौत को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट, महिला समेत एक युवक हुआ घायल

Aligarh news: मामले को लेकर दोनों ओर से इलाका पुलिस को अवगत करवाया गया। तो वहीं पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए। दोनों पक्ष के घायल हुए। लोगों को गुरुवार की दोपहर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया।;

Update:2023-05-26 03:33 IST
Aligarh news: मुर्गी के बच्चे की मौत को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट, महिला समेत एक युवक हुआ घायल
fight between two parties over the death of a chicken In Aligarh
  • whatsapp icon

Aligarh nees: रोरावर थाना इलाके के महफूज नगर की है। जहां साइकिल के पहिए के नीचे आकर मुर्गी का बच्चा मर गया जिसको देख हंगामा हो गया। और इसी बीच दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसके चलते महिला सहित एक युवक घायल हो गया। मामले को लेकर दोनों ओर से इलाका पुलिस को अवगत करवाया गया। तो वहीं पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए। दोनों पक्ष के घायल हुए। लोगों को गुरुवार की दोपहर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया।

Also Read

मामले में तहरीर के आधार पर कार्यवाही की बात कही वही मामले में जानकारी देते हुए। शेर मोहम्मद पुत्र कलुआ ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया। कि उसकी भांजी घर के बाहर मुर्गी के बच्चे को दाना खिला रही थी। उसी दौरान पड़ोसी का लड़का साईकिल लेकर आया। और उसका पहिया मुर्गी के बच्चे पर चढ़ा दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब इस बात की शिकायत की गई। तो साइकिल सवार युवक ने अपने घरवालों को बुला लिया जिन लोगों ने है। उसके साथ मारपीट करते हुए।

उसको घायल कर दिया। तो वहीं दूसरे पक्ष की ओर से घायल महिला रुखसार पत्नी सुलेमान ने आरोप लगा दिया बताया। कि उसका बच्चा घर से साइकिल लेकर अपने काम के लिए निकला था। तभी उसकी साइकिल के नीचे अचानक ही मुर्गी का बच्चा दौड़कर आ गया। और साइकिल का पहिया चल जाने के कारण उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उग्र हुए। दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और ईट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। जिसके कारण वह घायल हो गई तो वही मामले को लेकर दोनों ओर से पुलिस को अवगत करवा दिया गया है।

Tags:    

Similar News