UP: पूर्वा एक्सप्रेस में सफर के दौरान लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ी, जीआरपी ने झाड़ा पल्ला, युवक बना 'मसीहा'

Aligarh News: पूर्वा एक्सप्रेस में सफर के दौरान देर रात लड़की के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर बोगी में गिर पड़ी। युवक ने लड़की की मदद की ठानी। ट्रेन में बेहोश पड़ी लड़की को लेकर अलीगढ़ स्टेशन पर उतर गया।

Update: 2024-01-21 13:05 GMT

बीमार लड़की, मददगार आकाश (Social Media) 

Aligarh News: अलीगढ़ जीआरपी पुलिस (Aligarh GRP Police) ने संवेदनहीनता की हदें पार कर दी। ऐसा हम नहीं उनकी हालिया हरकत बता रही है। ताजा मामले में 19 वर्षीय लड़की दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस (Poorva Express) के जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थी। उसे कोलकाता तक सफर तय करना था। लेकिन, सफर के दौरान लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक वह बेहोश होकर ट्रेन के डिब्बे में गिर पड़ी। लेकिन, जीआरपी ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए बीमार को उसके हाल पर छोड़ दिया।

GRP ने झाड़ा पल्ला, सहयात्री बना 'भगवान'

पूर्वा एक्सप्रेस में सफर के दौरान जब लड़की बेहोश हो गई तो एक लड़के ने उसे अलीगढ़ स्टेशन पर उतार लिया। ट्रेन में सफर कर रही लड़की की तबीयत खराब होने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। जीआरपी पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करने की बजाय अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। जीआरपी पुलिस से कोई मदद ना मिलता देख ट्रेन में सफर कर लड़की के लिए रहनुमा बने उस लड़के ने लड़की की जान बचाने की खातिर इलाज के लिए मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। उस लड़के ने बीमार यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना उसके परिजनों को दी।

इटावा निवासी ने अस्पताल में कराया भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वा एक्सप्रेस (Purva Express) दिल्ली से कोलकाता के लिए रवाना हुई। ट्रेन जब अलीगढ़ के पास से गुजर रही थी तभी एक लड़की की शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में साथ ही यात्रा कर रहे इटावा निवासी एक लड़के ने लड़की की मदद की ठानी। उसने बीमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रेन में बेहोश पड़ी लड़की की ऐसे की मदद

पूर्वा एक्सप्रेस में सफर कर घर वापस लौट रहे इटावा निवासी आकाश ने बताया, कोलकाता की रहने वाली एक लड़की पारुल खातून पुत्री हुसैन मंडल दिल्ली से कोलकाता जाने के लिए ट्रेन की जनरल बोगी में सफर कर रही थी। देर रात लड़की के सीने में तेज दर्द हुआ। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश होकर बोगी में गिर पड़ी। युवक ने लड़की की मदद की ठानी। ट्रेन में बेहोश पड़ी लड़की को जैसे-तैसे पानी पिलाकर होश में लाया।

रहनुमा की दरियादिली से बची जान

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन नजदीक आते ही उसने लड़की की जान बचाने की खातिर युवक ने उसे अलीगढ़ जंक्शन पर उतारा। लड़की की तबीयत खराब होने की सूचना उसने तत्काल जीआरपी पुलिस को दी। आरोप है कि, लड़की को अस्पताल में भर्ती करने की बजाय जीआरपी पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ दिया। जीआरपी ने युवक से कहा, वह खुद उस लड़की को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराए। लड़की की जान बचाने की खातिर आकाश ने जैसे-तैसे बीमार लड़की को ई-रिक्शा में बैठाकर मलखान सिंह अस्पताल ले गया। साथ ही, अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना लड़की के परिजनों को दी।

Tags:    

Similar News