Aligarh News: नगर निगम ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का दिया संदेश

Aligarh News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संपूर्ण भारतवर्ष में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चल रहा है। इसी क्रम में अलीगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर से लाल डिग्गी सर्किल तक नगर निगम द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।

Update: 2023-08-10 11:16 GMT
नगर निगम ने निकाली तिरंगा यात्रा: Photo- Newstrack

Aligarh News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संपूर्ण भारतवर्ष में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चल रहा है। इसी क्रम में अलीगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर से लाल डिग्गी सर्किल तक नगर निगम द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।

मेयर ने किया शुभारंभ, स्कूली बच्चे हुए शामिल

घंटाघर से तिरंगा रैली का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। नगर निगम द्वारा तिरंगा रैली घंटाघर से होते हुए सेवा भवन से लाल डिग्गी सर्किल होते हुए वापिस सेवा भवन तक पहुंची। तिरंगा रैली में राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़, टीकाराम इंटर कॉलेज, टीकाराम डिग्री कॉलेज, ब्लॉसम स्कूल, एनसीसी कैडेट्स विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, स्काउट एंड गाइड स्कूलों के छात्र विभिन्न रोटरी व इनरव्हील क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

पंच-प्रण की दिलाई गई शपथ

नगर निगम सेवा भवन में तिरंगा रैली के पहुंचने पर महापौर प्रशांत सिंघल ने नगर आयुक्त अमित आसेरी सहित नगर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री एवं ओजस्वी माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देशवासियों के दिलों में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति संविधान के प्रति वफादारी का जज्बा इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रहा है।

अलीगढ़ नगर निगम ने इस तिरंगा रैली के माध्यम से खूबसूरत देशभक्ति का संदेश देने का एक सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान से अलीगढ़ का कोई भी घर तिरंगा से अछूता न रहे। हर घर तिरंगा देश की ताकत आपसी प्रेम का प्रतीक बने। नगरायुक्त अमित आसेरी ने कहा कि देशव्यापी अभियान मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान ने हमें यह अवसर दिया है। हम अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए, अपने इतिहास को और भी करीब से जानें क्योंकि जब आप आजादी के संघर्ष के बारे में पढ़ेंगे। उसे करीब से जानने का प्रयास करेंगे तो आपको पता लगेगा कि भारत ने कैसे-कैसे वीरों को जन्म दिया है और उन लोगों में इतना आत्मविश्वास था।

Tags:    

Similar News