Aligarh News: लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, तीन महिला सहित चार युवक गिरफ्तार

Aligarh News: क्वार्सी इलाके में बीते दिनों दो युवकों के साथ शादी के दूसरे दिन बाद दो दुल्हनें ज्वैलरी और नगदी लेकर फरार हो गई। जिसके बाद पीड़ित युवकों ने थाना क्वार्सी में शिकायत की।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2024-05-23 13:59 GMT

पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला (Pic:Newstrack)

Aligarh News: क्वार्सी पुलिस ने अंतर्जनपदीय लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। क्वार्सी इलाके में बीते दिनों दो युवकों के साथ शादी के दूसरे दिन बाद दो दुल्हनें ज्वैलरी और नगदी लेकर फरार हो गई। जिसके बाद पीड़ित युवकों ने थाना क्वार्सी में शिकायत की। वही पुलिस ने  पूर्व में ही बिचौलिए को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिनसे पूछताछ में इस गिरोह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फरीदाबाद से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। जो शादी का झांसा देकर युवकों को लूटकर फरार हो जाते थे। क्वार्सी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से ज्वैलरी और नगदी भी बरामद हुई है।

गैंग के सदस्य बनते थे रिश्तेदार

एएसपी अमृत जैन ने बताया कि थाना क्वार्सी में विगत दिनों एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें एक नवविवाहित दुल्हन अपने घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई थी। इसकी जांच की गई और इसके लिए स्पेशल टीम गठित गई। अगले ही दिन हमने कुछ को पकड़ कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद पुलिस इस टीम का खुलासा करने में लगी हुई थी। कल इस टीम को पूरी कार्यवाही में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस गैंग के हमने सात लोग और गिरफ्तार किए है। ये अंतर्राजीय अंतर्जनपदीय गैंग चला रहे थे। ये अविवाहित पुरुषो को चिन्हित करके निशाना बनाते थे। उनसे बिचोलियो का रोल अदा करते हुए रिश्तेदारों की भूमिका निभाते हुए आपस में ही उनकी शादी विधिवत विवाह संपन्न कराते थे। शादी के बाद रिश्तेदार बनकर आते थे।

9 आरोपी गिरफ्तार

ये दुल्हनों की विदाई कराते और ऐसा काम इन्होंने कई जगहों पर किया है। अलग-अलग नाम और फर्जी आईडी भी बनवा रखी है और अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे। इनका उद्देश्य यही रहता था कि जो अविवाहित पुरुष है उनसे शादी कर उन्हें फसाकर ज्वैलरी और नगदी लेकर फरार हो जाना। इन पर अभी तक किसी भी तरह की गैंग का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। ये पहली कार्यवाही की जा रही है। इनके कब्जे से सोने की अंगूठी, चैन, नगदी और मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों में से एक लड़की झारखंड की रहने वाली बताई जा रही। लेकिन अब कई वर्षो से वह यही रह रही थी। अभी तक की जांच में 9 लोग गिरफ्तार कर लिए है। दो को पहले ही जेल भेज दिया है। 

Tags:    

Similar News