Aligarh News: नाबालिग किशोरी ने पुलिस पर लगाए आरोप, शोषण मामले में नहीं कर रही न्याय

Aligarh News:सोशल मीडिया पर किशोरी द्वारा वीडियो वायरल किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के दबंग प्रधान ने जबरन गांव के एक युवक के साथ निकाह करा दिया।

Update: 2024-06-28 14:59 GMT

नाबालिग किशोरी ने पुलिस पर लगाए आरोप, शोषण मामले में नहीं कर रही न्याय: Photo- Newstrack

Aligarh News: रोरावर थाना इलाके से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। नाबालिक पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर आत्महत्या की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर किशोरी द्वारा वीडियो वायरल किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के दबंग प्रधान ने जबरन गांव के एक युवक के साथ निकाह करा दिया। फिर उसे जमालपुर ले जाया गया फरीदाबाद आगरा इलाहाबाद हर जगह उसका शोषण किया गया एक पुलिस चौकी में प्रधान द्वारा एफिडेविट लिखवा कर किशोरी के मां-बाप से युवक और उसके माता-पिता के हवाले किशोरी को कर दिया था।

किशोरी की मां ने पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा थाने पर पंजीकृत कराया था। गांव के प्रधान द्वारा पुलिस से साठ गांठ कर पुलिस को सौंप दिया पुलिस को मोटी रकम देकर किशोरी को डरा धमकाकर गया। 164 सीआरपीसी में कहलवाया गया। कि मेरे घरवाले छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ते झगड़ते थे। इसी कारण मैं अकेली घर से अन्य रिश्तेदारी में गई थी। नाबालिक होने के नाते किशोरी को कोर्ट द्वारा मां की सुपुर्दगी में दिया गया।


आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं

पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित किशोरी की षड्यंत्र समझ में आया। कि उसके साथ धोखा हुआ है। पीड़ित किशोरी मानसिक रूप से परेशान है। और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही है। एक प्रार्थना पत्र लिखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत कर चुकी है। पुलिस और ग्राम प्रधान के षड्यंत्र से पीड़िता को न्याय की उम्मीद धूमिल नजर आ रही है। अभी तक उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई पीड़ित किशोरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या करने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है। कि किशोरी गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गई थी। किशोरी की मां की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपियों ने मुकदमे से बचने के लिए किशोरी को डरा धमका कर हाई कोर्ट से मुकदमे में स्टे लेने की कोशिश की थी मगर कोर्ट से कोई लाभ नहीं मिला फिर पुलिस को भारी भरकम रकम लेकर किशोरी को पुलिस सुपुर्दगी की में दिया गया। पुलिस ने वो खेल किया कि इज्जत गई अबरू गई। नहीं मिले विशाले सनम और नहीं मिल रहा।

नाबालिक किशोरी को न्याय मिलेगा क्या

अब न्याय अगर किशोरी के प्रकरण की उच्च अधिकारी द्वारा सही जांच हो तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। जो एफिडेविट जबरदस्ती लिखवा कर किशोरी को दिया गया था। वो पुलिस के पास मौजूद हैं। क्या उच्च अधिकारी संज्ञान लेंगे क्या नाबालिक किशोरी को न्याय मिलेगा क्या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह तो अब समय ही बताएगा।

Tags:    

Similar News