Aligarh News: अभी तक नहीं पकड़े गए साधु के हत्यारे, गिरफ्तारी न होने पर माहौर समाज ने किया प्रदर्शन

Aligarh News: मृतक महंत के बेटे विक्रम ने बताया कि हमारे पिताजी को 4 महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था। हमारे पिताजी 20 सालों से मंदिर पर रहते थे।

Update: 2023-10-26 12:20 GMT

Aligarh Sadhu Murder Case (Photo - Social Media)

Aligarh Crime News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर पार्क में आज संत योगेश दास के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माहौर समाज के सैकड़ो लोगों ने प्रदर्शन किया है। वही इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संत योगेश नाथ के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस मुर्दाबाद की नारेबाज़ी की। वही इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी अमित भट्ट को देते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने तक प्रदर्शन किए जाने की बात कही है।

जानकारी देते हुए मृतक महंत के बेटे विक्रम ने बताया कि हमारे पिताजी को 4 महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था। हमारे पिताजी 20 सालों से मंदिर पर रहते थे। और मंदिर की सेवा करते थे। क्षेत्र के ही कुछ लोग मंदिर को हड़पना चाहते थे। इसी को लेकर मेरे पिताजी के साथ कई बार मारपीट की गई। उनके साथ अत्याचार किया गया। कई बार मेरे पिताजी को मंदिर से बाहर निकाल दिया। ताला तक लगा दिया था। आज हमने प्रदर्शन किया है। हमारी मांग है कि जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। उनको गिरफ्तार किया जाए। एफआईआर में नौ लोग हैं। उन सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन उनके दबाव में काम कर रहा है। उनकी सत्ता चल रही है। इसलिए प्रशासन उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रहा है। मेरे परिवार के लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन सभी की तबीयत खराब है। मेरे परिवार को आज 12 दिन भूख हड़ताल पर बैठे हो गए है। वह लोग मंदिर को हड़पना चाह रहे थे। और वहां से मेरे पिताजी को निकलना चाह रहे थे।

जानकारी देते हुए एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया आज यहां इन लोगों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इन लोगों की मांग थी। कि जिन पर एफआईआर दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी की जाए। इन लोगों को आस्वस्त किया गया है। कि निष्पक्ष विवेचना करते हुए। इस मुकदमे में तत्काल कार्रवाई करेंगे। जैसा उचित होगा। उसी हिसाब से गिरफ्तारी निश्चित कराई जाएगी। मामले की जांच कराई जाएगी जांच के बाद जो धारा बनती होगी। उन धाराओं में गिरफ्तारी जरूर की जाएगी। इसमें तत्काल रूप से गिरफ्तारी कराई जाएगी, टीमें गठित कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी।

Tags:    

Similar News