Aligarh News: अखिलेश यादव के निर्देश पर दरोगा की गोली लगने वाली महिला के परिवार से मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Aligarh News: महिला पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अपने बेटे के साथ पहुंची थी। यहां दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से गोली लग गई।

Written By :  Lakshman Singh Raghav
Update: 2023-12-15 02:12 GMT

पूर्व पैनलिस्ट समाजवादी पार्टी नेता मुजाहिद किदवई   (photo: social media )

Aligarh News: दरोगा की गोली से इशरत निगार की हुई मौत के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक आठ सदस्य प्रतिनिधिमंडल परिवार से मुलाकात करेगा। बतादें कि 8 दिसंबर को शहर के अलीगढ़ थाना कोतवाली में पहुंची इशरत निगार नाम की महिला पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अपने बेटे के साथ पहुंची थी। यहां दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से गोली लग गई, गंभीर अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। घटना के पांच दिन बाद इलाज के दौरान इशरत निगार की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी दारोगा मनोज शर्मा फरार चल रहा है।

पूर्व पैनलिस्ट समाजवादी पार्टी नेता मुजाहिद किदवई ने बताया कि जो खबर मिली बड़ी दुख भरी है। उस घायल महिला की मौत हो गई, जिससे अलीगढ़ की जनता में बहुत आक्रोश है। सभी लोगों से कहूंगा कि संयम बरते, प्रशासन अपनी मुस्तैदी दिखा रहा है। इस कातिल दरोगा को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। अगर गिरफ्तार नहीं होता है तो इसके 82-83 वारंट लिए जाएं। 307 धारा में दर्ज हुआ मुकद्दमा अब हत्या की धारा में तब्दील हो गया है। हम चाहते हैं कि इस तालीम और ताले के शहर में अमन और शांति बनी रहे और इस दरोगा को फौरन गिरफ्तार किया जाए।

मृतक महिला के परिवार के साथ पूरी समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नॉलेज में यह बात डाल दी गई है और हो सकता है। वहां से डेलिगेशन आए। पूरी समाजवादी पार्टी मय अखिलेश यादव इस दुःख की घड़ी में मृतक महिला के परिवार के साथ है। वहां के लोग उनके परिवार से मिलने आएंगे। और जो हम लोग कर सकते हैं उसके लिए हाजिर है।

Tags:    

Similar News