Ambedkar Nagar News: सरयू नदी में नाव डूबी, एक दर्जन से ज्यादा लोग डूबे, तीन लोगों की तलाश जारी

Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर में एक नाव सरयू नदी में डूब गई। इसमें एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। घटना में तीन लोग अभी भी लापता हैं।

Update: 2023-06-07 12:37 GMT
Symbolic Photo: Social Media

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में सरयू नदी में एक नाव डूब गई। नाव में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बचाया गया। लेकिन तीन युवकअभी भी लापता हैं। तीनों की तलाश में गोताखोर जुटे हैं। जानकारी है कि ये सभी लोग नाव से टहलने निकले थे। घटना जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के बिड़हर घाट की है।

जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से अधिक लोग नाव में घूमने के लिए निकले थे। नदी के घाट पर पहुंचे को दो मछली पकड़ने वालों लड़कों से नाव चलाने की बात कही। दोनों लड़कों ने सभी नाव में सवार कर लिया। बीच नदी तक ले भी गए लेकिन अधिक लोग होने की वजह से नाव पलट गई। आसपास मौजूद गोताखोरों ने करीब 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। लेकिन तीन-चार लोग पानी में बह गए। गायब लोगों की तलाश जारी है। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

मौके पर मौजूद हैं अधिकारी

एसओ जहांगीरगंज प्रदीप सिंह ने बताया कि बस्ती जिले से तीन गोताखोर बुलाए गए हैं। जो स्थानीय लोगों के साथ लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। एनडीआरएफ टीम भी बुलाई जा रही है। बचाए गए लोगों में ज्यादातर किशोर हैं। किशोरों की जिद और लापरवाही की वजह से घटना घटी है।

अधिकारियों का कहना है कि नदी में तेज बहाव के कारण लोग बह गए हैं। स्थानीय गोताखोरों ने जब तलाश की तो पता नहीं चल पाया। ऐसे में कहना है कि या पानी का तेज बहाव बहा ले गया। ऐसा भी हो सकता है कि नीचे या किनारे किसी झाड़ी में फंस गए थे।

बीते दिनों घटी कई घटनाएं

मालूम हो कि बीते पंद्रह दिनों में कानपुर, बलिया, रायबरेली और बांदा में नहाने गए किशोरों की डूबने से मौत हो गई। कानपुर में दो बांदा में दो और बलिया में सात लोगों की डूब कर मौत हो गई थी। इसमें डूबने वाले अधिकतर किशोर ही हैं।

Tags:    

Similar News