Amethi News: गोला उपचुनाव के परिणाम पर बोले जितिन प्रसाद, भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत

Amethi News Today: पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि आज गोला उपचुनाव का परिणाम आया है। जिसमें भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है।

Update: 2022-11-06 12:43 GMT

Amethi Jitin Prasad News

Amethi Jitin Prasad News: यूपी के अमेठी में राघव राम सेवा संस्थान द्वारा रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय हेल्थ एटीएम सहित कई करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया गया। उक्त अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद (PWD Minister Jitin Prasad) एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह सहित बीजेपी के कई गणमान्य नेता व विधायक मौजूद रहे।

आठ हजार लोगों को रजाई की वितरित

अमेठी के राम लीला मैदान में रविवार को राघव राम सेवा संस्थान द्वारा गरीब और असहाय लोगों को रजाई वितरित की गई। लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और कैसर गंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने रजाई वितरण कार्यक्रम की शुरुआत एक विकलांग व्यक्ति को देकर की। लगभग आठ हजार लोगों को रजाई वितरित की गई। इसके पूर्व राघव राम सेवा संस्थान द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन का उद्घाटन किया गया। इस प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में लगभग सवा करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

गोला उपचुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली: जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि आज गोला उपचुनाव का परिणाम आया है। जिसमें भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। मंत्री ने उपचुनाव में हुई जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री का आठ साल का कार्यकाल और मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यों की वजह से जीत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने गोला उपचुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया है। उपचुनाव में हुई जीत यह दर्शाती है कि आगामी 2024 के उपचुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी।

Tags:    

Similar News