Amethi News: ऊषा रामायणी बोली, संवैधानिक रूप से हो हिंदू राष्ट्र की घोषणा

Amethi News: चाहे सतयुग चाहे त्रेता युग हो चाहे द्वापर युग हो सभी युगों में भगवान का अवतार हुआ है। इस लिए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित होना चाहिए।

Update: 2023-01-25 13:37 GMT

Amethi News (Newstrack)

Amethi News Today: अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका एवं ब्रमहर्षी आश्रम चित्रकूट धाम की संस्थापिका साध्वी ऊषा रामायणी ने कहा की भारत देश को संवैधानिक रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित होना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में तर्क देते हुए कहा कि भगवान जहां प्रकट हो जाएँ वहां हम टुकड़ों में क्यों बंटे। भारत में ऐसी ऐसी विशेषताएं है कि हमारा भारत गुरु माना जाता है। हमारे भारत में ही भगवान का अवतार हुआ है। चाहे सतयुग चाहे त्रेता युग हो चाहे द्वापर युग हो सभी युगों में भगवान का अवतार हुआ है। इस लिए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित होना चाहिए।

राम चरित मानस से मिलती है प्रेरणा -  ऊषा रामायणी

बुधवार को मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा की राजनीति में धर्म की चर्चा होना अच्छी बात है। लेकिन यह चर्चा सकारात्मक होनी चाहिए। जिससे हमारे सनातन धर्म की रक्षा होनी चाहिए। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मानस में ऐसा कुछ नहीं है जिससे बैन लगाने की बात की जाय। राम चरित मानस समाज में समरसता स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि राम चरित मानस से सुंदर प्रेरणा मिलती है।समाज कैसे एक जुट हो कर रहना चाहिए।हमको मानस से अच्छी प्रेरणा मिलती है। ऐसे ग्रंथों पर कैसे बन लग सकता है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर है भागवत की कृपा - साध्वी ऊषा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम में जो दिख रहा है। वह कोई चमत्कार नहीं है। वह भागवत कृपा है। भक्तों के जीवन में कोई ऐसा चमत्कार नहीं होता है। अगर भक्त के जीवन में कोई अलौकिक वा अद्वितीय व्यवहार दिखाई पड़ता है। उसे हम चमत्कार नहीं कह सकते हैं ।उनमें भगवान की कृपा होती है। जैसे आप भागवत में देखिए भगवान ने कुब्जा को सीधा कर दिया सुंदर बना दिया। उनका रूप कुरूप था ।यह कोई चमत्कार नहीं है। यह भगवान की कृपा है। इसी तरह से जब कोई साधु संत पर भगवान की कृपा होती है। और उसके माध्यम से जनहित हो रहा है। राष्ट् हित हो रहा है। समाज में अच्छाइयों जा रही हैं ।अच्छी विचारधाराएं बन रही हैं। तो यह भगवान की कृपा है। वह चमत्कार नहीं सकता है। उन्होंने अयोध्या काशी के बाद मथुरा में मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा की जैसे त्रेतायुग द्वापर कलियुग आया।वैसे पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हुआ फिर काशी में अब मथुरा में भी मंदिर निर्माण होना चाहिए।

हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति है हिंदू  

राजनीति में हिंदुत्व की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा हमें अगर राष्ट्र की सेवा करना है चाहे राजनीतिक रूप से या धार्मिक रुप से। जब हमें हिंदुत्व को बचाना है। तो धर्म के साथ चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिना धर्म की राजनीति नहीं हो सकती है। बिना नीति को जाने राज्य का संचालन नहीं हो सकता है। राज करने के लिए राजा को धार्मिक होना चाहिए, सत्यवादी होना चाहिए, देशभक्त होना चाहिए। ऐसी विचारधारा जब नेता वा राजा के अंदर आयेंगी। तभी विश्व का कल्याण होगा। हिंदू राष्ट्र की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश तो हिंदू राष्ट्र है ही। इसमें हिंदू राष्ट्र बनाने जैसी कोई बात नहीं है। हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। हर व्यक्ति राम और कृष्ण के पद चिन्हों पर चलने वाला है। हमारे देश को हिंदू राष्ट्र घोषित होना चाहिए।उन्होंने हिन्दू राष्ट्र घोषित होने का तर्क रखते हुए कहा की हमारे देश में भगवान का अवतार हुआ है।राम कृष्ण ने हमारे देश में जन्म लिया है।तो हमारे देश को हिंदू राष्ट्र घोषित होना चाहिए। आपको बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका उषा रामायणी अमेठी के बेल खरी गांव में लाल जी पांडे के यहां आयोजित भक्ति महोत्सव में कथा प्रवचन कर रही है।उक्त भक्ति महोत्सव 21 जनवरी से चल रहा है। भक्ति महोत्सव का 27 जनवरी को समापन होगा।भक्ति महोत्सव में हजारों कथा प्रेमियों की भीड़ प्रति दिन उमड़ रही है।

Tags:    

Similar News