Amethi News: स्मृति ईरानी बोली-धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटना चाहती है कांग्रेस

Amethi News: केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बुधवार को अमेठी में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर हमला करते हुए गंभीर आरोप लगाया।

Report :  Poonam
Update: 2024-05-08 15:13 GMT

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Pic:Newstrack) 

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने जन संपर्क के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटती रही है। आज कांग्रेस नेता ने जो कहा है उससे राहुल गांधी और उनके परिवार की मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस का एक और घिनौना सच पता चला है कि कौन किस रंग का है और कौन किस भाग का है। इसके आधार पर भी कांग्रेस पार्टी देश को अपमानित करने और बांटने का दुस्साहस की है।

स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बुधवार को अमेठी में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर हमला करते हुए गंभीर आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम करती चली आ रही है। कांग्रेस पार्टी का एक और घिनौना सच का पता चला है। इस देश में कौन किस रंग का है कौन किस भाग का है। कांग्रेस पार्टी उसके आधार पर भी हमारे देशवासियों को बांटने और अपमान करने का दुस्साहस करती है। आज जो कांग्रेस नेता ने जो बोला है वह केवल निंदनीय ही नहीं है बल्कि राहुल गांधी और गांधी परिवार की सोच को हमारे देश के प्रति प्रदर्शित करती है।

आपको बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार अमेठी में लोगों से रूबरू हो रही हैं। आज भी कई स्थानों पर जनसभा के माध्यम से लोगों से मिली। इस दौरान स्मृति ईरानी केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनते हुए लोगों से कमल के फूल के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। ईरानी अमेठी से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। इस बार कांग्रेस ने उनके मुकाबले में गांधी परिवार के खास एवं विश्वासपात्र के एल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।

Tags:    

Similar News