Amethi: बोलेरो और बाइक की टक्कर में मासूम समेत पांच लोगों की मौत, कई घायल

Amethi: रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग स्थित मुंशीगंज के जामो-भादर चौराहे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बोलेरो वाहन और बाइक (बुलेट) की जोरदार टक्कर हो गयी।

Update: 2024-06-09 06:05 GMT

अमेठी में बोलेरो-बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत (न्यूजट्रैक)

Amethi News: जिले के रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग स्थित मुंशीगंज के जामो-भादर चौराहे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बोलेरो वाहन और बाइक (बुलेट) की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं और एक मासूम समेत पांच लोगों की की मौत हो गयी है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भीषण सड़क हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के जामो भादर चौराहे पर हुआ। जहां सुल्तानपुर के इस्लामगंज गांव निवासी अकबर बोलेरो से परिजनों को लेकर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धरई माफी एक अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। जब बोलेरो वाहन जामो भादर चौराहे के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट से टकराने के बाद बोलेरो अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में बुलेट सवार दुर्गेश उपाध्याय पुत्र राम इकबाल और उसकी बहन वंदना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार वर्षीय भांजा रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं बोलेरो में सवाल शाहनूर (40) पत्नी जागीर खान और शबनम (35) पत्नी दिलशाद ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और जिला अस्पताल और भेटुआ सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां रुद्र (04) पुत्र संतोष पाठक, अयान (11) पुत्र दिलशाद, अरशद पुत्र अकबर, अकबर (40) पुत्र बरकत और अरमान (10) पुत्र रफीक की गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया जहां रुद्र की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहन- भांजे को घर ले जा रहा था युवक

पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर भावापुर गांव निवासी दुर्गेश उपाध्याय अपनी बहन वंदना और भांजे रुद्र को बुलेट से घर ले जा रहा था। हादसे में तीनों की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Tags:    

Similar News