Amethi News: चार वर्ष के मासूम की जला-जलाकर हत्या, एक दिन पूर्व ही हुआ था गायब, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Amethi News: रविवार को देर शाम बच्चा घर से गायब हो गया था। बच्चे के शरीर पर जले का निशान पाया गया है। उसकी आंखे भी फोड़ दी गई थी।

Update: 2023-06-12 09:43 GMT
Amethi news (photo: social media )

Amethi News: यूपी के अमेठी में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मासूम बच्चे को जला-जलाकर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। बच्चे का शव गांव के समीप नाले के पास पड़ा मिला। रविवार को देर शाम बच्चा घर से गायब हो गया था। बच्चे के शरीर पर जले का निशान पाया गया है। उसकी आंखे भी फोड़ दी गई थी। परिजनों ने अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका व्यक्ति की है। मौके पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

बलि के चक्कर में नृशंस हत्या की आशंका

जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत रेसी गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति के चार वर्षीय पुत्र सत्येंद्र उर्फ दीपू का का अधजला शव मिला। बच्चे के शरीर पर जगह-जगह जले के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि अंधविश्वास के चलते किसी ने बच्चे की बलि देने के चक्कर में उसे जलाकर मार डाला है। मासूम बच्चे की आंखें भी जला दी गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम सात बजे के बाद बच्चा अचानक गायब हो गया। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार को खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के समीप नाले में पड़ा मिला।

पिता ने की दरिंदे को फांसी देने की मांग

मृतक के पिता जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि बच्चे को जलाया गया, उसकी आंखें फोड़ दी गईं। ऐसा प्रतीत होता है किसी ने अंधविश्वास के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया है। उसके पिता ने ऐसा कृत्य करने वाले दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि आगे से किसी बच्चे के साथ ऐसी घटना नहीं हो। क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मांग द्विवेदी ने बताया कि जामो थाना क्षेत्र के रेसी गांव में मिले बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News