Lok Sabha Election 2024: प्रियंका ने अमेठी में किया रोड शो... बोलीं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी लड़ाई

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने रोड शो में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव तक हम आपके साथ रहकर किशोरी लाल को जीत दिलाएंगे। इनको यहां से सांसद बनाएंगे। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हमें आपकी आवाज उठानी है।

Update: 2024-05-03 06:50 GMT

अमेठी में रोड शो करतीं प्रियंका गांधी (Pic: Newstrack)

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा के नामांकन में अमेठी पहुंची। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ रोड शो किया। रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ राज्यस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए। प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम यह चुनाव आपके लिए लड़ रहे हैं। हम आपके साथ खड़े हैं। आज 3 मई है और आज से चुनाव तक हम आपके साथ रहेंगे।

प्रियंका गांधी ने रोड शो में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव तक हम आपके साथ रहकर किशोरी लाल को जीत दिलाएंगे। इनको यहां से सांसद बनाएंगे। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हमें आपकी आवाज उठानी है। उन्होंने कहा कि शर्मा जी 48 सालों से अमेठी की सेवा कर रहे हैं। यहां की गली-गली गांव गांव यह जानते हैं। अमेठी की क्या जरूरत है और क्या समस्याएं हैं। हर चीजों से वाकिफ हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लड़ाई आप लोग मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़िए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने का अपील किया। 

Tags:    

Similar News