Amethi News: अमेठी में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

Amethi News : नवरात्र में मां दुर्गा के खिलाफ सोशल साइट पर आपत्ति जनक टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Update:2024-10-06 16:54 IST

Amethi News ( Pic- NewsTrack) 

Amethi News: शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के खिलाफ सोशल साइट पर आपत्ति जनक टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। युवक पर सोशल मीडिया साइट पर आपत्ति जनक पोस्ट करने का आरोप था। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय सचिव की तहरी पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जिले के मुंशी गंज थाना क्षेत्र के जालमा निवासी विकास मौर्य को पुलिस ने शोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शारदीय नवरात्र में युवक ने मां दुर्गा के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट किया था। पोस्ट वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों के आक्रोश उत्पन्न हो गया। हिंदू संगठनों और सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग सोशल मीडिया पर तेज हो गई।

शुभम शुक्ला नामक एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा कि विकास मौर्या नामक एक और अनपढ़ वैज्ञानिक माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। ये जाहिल इतनी नफरत लाते कहां से हैं? यादव और मौर्य समाज को असुर और राक्षस भी बता रहा है। ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी का यह छात्र UP के अमेठी का है। इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। युवक के खिलाफ शनिवार को देर शाम में करणी सेना भारत के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप सिंह की तहरीर पर मुंशी गंज पुलिस ने सनातन धर्म के देवी देवताओं के खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी तरह तमाम सनातन धर्म को मानने वाले लोगों ने युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया था।पूरे मामले में मुंशी गंज एस एच ओ प्रेम चंद ने बताया कि एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News