Amethi News: बदमाशों ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, एसएचओ घायल, पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचा

Amethi News: बदमाशों की पहचान रायबरेली जिले के महराजगंज थानाक्षेत्र के खैरहना गांव निवासी सद्दाम और इबरार के रूप में हुई है। जिसमें सद्दाम गोली लगने से घायल है।

Update: 2023-06-09 06:42 GMT
Amethi news (photo: social media )

Amethi News: अमेठी में अपराधियों पर खाकी का भय नहीं दिखाई पड़ रहा है। बीती रात गोकशी के मामले में वांछित चल रहे बदमाश और पुलिस टीम आमने सामने हो गई। पुलिस टीम और बदमाश के बीच कई राउंड गोली चली, जिसमंे एसएचओ थाना शिवरतन गंज के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए, वहीं बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। एसएचओ और बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के तिलोई सेमरौता मार्ग पर राजापुर हलीम गांव में स्थित काली मंदिर के पास बीती रात लगभग तीन बजे गोकशी करने जा रहे बदमाशों और पुलिस टीम का आमना समाना हो गया।

एसएचओ सहित पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला

एसएचओ शिवरतन गंज अमरेंद्र सिंह ने गोकशी करने वाले बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, इतने में बदमाशों ने फायर करना शुरू कर दिया। एसएचओ सहित पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी तो दूसरा भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने मौके से एक घायल और दूसरे भाग रहे बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान घायल थानाध्यक्ष और घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बदमाशों की पहचान रायबरेली जिले के महराजगंज थानाक्षेत्र के खैरहना गांव निवासी सद्दाम और इबरार के रूप में हुई है। जिसमें सद्दाम गोली लगने से घायल है।

जानकारी के मुताबिक चार दिन पूर्व भी इन बदमाशों ने गोकशी कर गो मांस यहां से ले गए थे। अवशेष वहीं काली मंदिर के निकट छोड़ गए थे। गुरुवार की आधी रात के बाद एक बार फिर वैसी ही घटना की पुनरावृत्ति करने के चक्कर में पूरी तैयारी से आए थे। मौके से गोकशी का सामान और गोवंश पुलिस ने बरामद किया है।

पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी हरेंद्र सिंह ने बताया कि गोकशी की सूचना पर पुलिस टीम के ऊपर बदमाशों द्वारा फायर करने पर एसएचओ थाना शिवरतनगंज के बाएं हाथ में गोली लगी है। वहीं पुलिस की जवाबी फायर में हिस्ट्रीशीटर और गोकशी के मामले में वांछित सद्दाम को भी गोली लगी है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपी रायबरेली जिले के महराज थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनके पास से तमंचा खोखा व जिंदा कारतूस के साथ गोकशी करने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।

Tags:    

Similar News