Amethi News: 15 दिन बाद भी हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस, सीएम से लगाई न्याय की गुहार

Amethi News: परिजनों के काफी प्रयास के बाद मुकदमा लिखने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। मृतका के परिजन पंद्रह दिन से चक्कर काट रहे है।

Update: 2024-06-30 03:37 GMT

Amethi News (Pic: Social Media)

Amethi News: एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला की हत्या के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। परिजनों के काफी प्रयास के बाद मुकदमा लिखने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। मृतका के परिजन आरोपीयों के गिरफ्तारी के लिए पंद्रह दिन से चक्कर काट रहे हैं। पुलिस से न्याय की उम्मीद टूटने के बाद मृतका के परिजन यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ को भी पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगा चुके है।

रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के डेहरा गांव में 14 जून को एक विवाहिता की हत्या कर दी गई गई थी। विवाहिता के पिता ने उसकी सास और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया था। फिलहाल पुलिस इस घटना को हत्या नहीं मान रही थी। जुर्म छिपाने के लिए आरोपियों ने विवाहिता की हत्या के बाद उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने घटना से पर्दा हटाने के लिए शव को पीएम हेतु भेज दिया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।

सीएम योगी से शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय

मृतका के परिजन पुलिस से न्याय ना मिलते देख घटना के पांचवे दिन यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई थी।उसके बाद भी अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश का हवाला देकर पल्ला झाड़ रही है। वहीं मृतका के परिजन आरोपीयों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के चक्कर काट रहे है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

पूरे मामले में संग्रामपुर इंस्पेक्टर ईश नारायण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने हेतु सर्विलांस का सहारा भी लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

Tags:    

Similar News