Amethi News: प्रियंका गांधी बोलीं- खरबपतियों की सरकार है मोदी गवर्नमेंट

Amethi News: प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला परियोजना हमने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया था और स्मृति ईरानी जो आपकी सांसद हैं यह कहती हैं कि अमेठी को लूटने के लिए परियोजना बनाई गई थी।

Report :  Poonam
Update: 2024-05-13 14:15 GMT

जनसभा को संबोधित करती प्रियंका गांधी (Pic:Newstrack)

Amethi News: कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने अमेठी में देश के पीएम और मोदी सरकार पर जम कर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा की देश की जनता मंहगाई बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने कहा आप लोगों के सामने झूठ परोसा जाता है। प्रियंका गांधी ने आम लोगों से जुड़े हुए मुद्दों पर सरकार को पूरी तरह फेल बताया। उन्होंने कहा कि आज किसान छुट्टा जानवरों से परेशान है। देश के पीएम भैंस चोरी,घर चुराने जैसे फिजूल की बात कर रहे है। प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी को चुनौती दिया कि वे मंच से एक भी विकास के काम नहीं गिना सकती है।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि के एल शर्मा अमेठी में 40 सालों से सेवा कर रहे हैं। यहां के लोगों का दुख दर्द और अमेठी की ज़रूरतें भलीभांति जानते हैं। यदि आपको ऐसा सांसद मिल जाता है तो अमेठी के विकास में कोई दिक्कत नहीं होगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे भाई राहुल गांधी जब तक यहां सांसद थे। तमाम योजनाएं लेकर आए। मेगा फूड पार्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेगा फूड पार्क को बंद करवा दिया। उन्होंने पिछले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में यहां बहुत झूठ बोला गया।

उन्होंने कहा कि महिला समूह के माध्यम से हम लोगों ने महिलाओं को रोजगार देने का काम किया। पहले जब गांव में आग लग जाती थी तो हम लोग किट भिजवाते थे। जिसमें जरूरत की सारी चीजें रहती थी। प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला परियोजना हमने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया था और स्मृति ईरानी जो आपकी सांसद हैं यह कहती हैं कि अमेठी को लूटने के लिए परियोजना बनाई गई थी।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि 70 करोड़ बेरोजगार युवा है। 75 सालों में जितना बेरोजगारी नहीं हुई उतना 10 सालों में बेरोजगारी बढ़ गई है। महंगाई का आलम यह है कि महिलाएं जब दुकान पर सामान खरीदने जाती है तो जरूरत का सामान भी नहीं खरीद पाती। उन्होंने गैस सिलेंडर के दाम का जिक्र करते हुए कहा कि आज सिलेंडर ₹1200 में बिक रहा है। जब 450 रुपए में सिलेंडर था तो यही लोग प्रदर्शन कर रहे थे। अब सिलेंडर की महंगाई पर कोई नहीं बोल रहा है। प्रियंका गांधी ने उन्नाव घटना और हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक लड़की को जला दिया गया। उसके मां-बाप को प्रशासन ने उनके पास नहीं जाने दिया। शासन प्रशासन पूरा आरोपियों के पक्ष में था।  

प्रियंका गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंच से कहते हैं कि कांग्रेस आएगी तो आपकी भैंस खोल लूंगी आपका मंगलसूत्र ले लूंगी। प्रधानमंत्री कहते हैं कि ध्यान रखों अगर आपके पास दो घर हैं एक घर कांग्रेस पार्टी ले लेगी। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली की जनता ने कई प्रधानमंत्री देखे हैं जब राजीव जी अमेठी आते थे तो अपना काम गिनाते थे। वह लोग कभी फिजूल की बातें नहीं करते थे। मोदी सरकार की नीतियां सब बड़े-बड़े खरपत्तियों के लिए हैं। मोदी सरकार ने पुरानी पेंशन बंद कर दिया।प्रियंका गांधी ने अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लाक अंतर्गत शुकुलपुर में जनसभा को संबोधित कर रही थी। मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News