Amethi News: वैदिक मंत्रोचार के बीच स्मृति ईरानी ने पति संग नए घर में किया प्रवेश

Amethi News: अमेठी जिले के गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मेदन मवई गांव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नवनिर्मित आवास का गुरुवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ गृह प्रवेश का पूजन संपन्न हुआ।

Update: 2024-02-22 07:40 GMT

स्मृति ईरानी ने नए घर में किया गृह प्रवेश (Newstrack)

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नव नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम गुरुवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने पति के साथ सिर पर कलश रखकर नव निर्मित घर में प्रवेश किया। इसके बाद विशाल भोज का आयोजन किया गया, जिसमे बीजेपी के कद्दावर नेताओं के साथ भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

अमेठी जिले के गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मेदन मवई गांव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नवनिर्मित आवास का गुरुवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ गृह प्रवेश का पूजन संपन्न हुआ।यह पूजन बुधवार से ही शुरू हो गया था। गुरुवार को स्मृति ईरानी अपने पति जुबिन ईरानी के साथ सिर पर कलश रख कर अपने नव निर्मित घर में प्रवेश किया। स्मृति ईरानी का घर लगभग चौदह विश्वा में वास्तु शास्त्र के साथ बनाया गया है। यह घर आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ड्राइंग रूम किचेन, सर्वेंट रूम के साथ साथ एक कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया गया है।इसके अतरिक्त आवास परिसर में एक मंदिर भी बनाया गया है, जिसमे प्रभु श्री राम और भगवान शिव की प्रतिमा रखी गई है। मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई गई। जिसके लिए महाकाल उज्जैन से पंडित आशीष शर्मा ने हवन पूजन कराया। 


महाकाल से आए पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि हम लोग यहां पर आए हैं। यहां पर दो दिवसीय पूजा अर्चना के बाद पूरे विधि विधान से गृह प्रवेश किया गया है। आज बहुत अच्छा दिन है, इसीलिए आज गृह प्रवेश किया गया है। ग्रहों का और नक्षत्र का जो समय होता है उसका बहुत महत्व होता है। उन्होने कहा घर में जब तक विधि विधान से पूजा पाठ नहीं होता है, वह गृह प्रवेश नहीं कहलाता है। यहां पर सांसद के द्वारा पूरे विधि-विधान से रहकर पूजा पाठ कराया गया है। विभिन्न प्रकार की औषधियां से भगवान का यज्ञ किया गया।



 


Tags:    

Similar News