Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संभाला मोर्चा, जन संवाद कार्यक्रम के तहत हजारों लोगों से हुईं रूबरू

Amethi News: स्मृति ईरानी सरकार की योजनाओं के साथ जन संवाद यात्रा के माध्यम से लगातार लोगों के बीच पहुंच रही है। मंगल वार को भी स्मृति ईरानी ने लगभग आधा दर्जन गांवो में चौपाल लगा कर हजारों लोगों से रूबरू हुई।;

Update:2024-02-27 20:52 IST
Union Minister Smriti Irani took charge, met thousands of people under the Jan Samvad program

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संभाला मोर्चा, जन संवाद कार्यक्रम के तहत हजारों लोगों से हुईं रूबरू: Photo- Newstrack

  • whatsapp icon

Amethi News: हाई प्रोफाइल सीट अमेठी में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी जीत दुहराने के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गई है। स्मृति ईरानी सरकार की योजनाओं के साथ जन संवाद यात्रा के माध्यम से लगातार लोगों के बीच पहुंच रही है। मंगल वार को भी स्मृति ईरानी ने लगभग आधा दर्जन गांवो में चौपाल लगा कर हजारों लोगों से रूबरू हुई। इस दौरान स्मृति ईरानी दीवाल पर कमल का फूल बनाकर एक बार फिर मोदी सरकार लिखती हुई नजर आई।

कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी सीट को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बीजेपी के गढ़ के रूप में बदलने के लिए स्वयं मोर्चा संभाल लिया है।स्मृति ईरानी विगत कई दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों के बीच में है।जन संवाद यात्रा के माध्यम से स्मृति ईरानी लोगों के बीच जा कर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों दे रही है। इस दौरान भारी संख्या में लोग स्मृति ईरानी से मिलने के लिए आ रहे है।

लोगों की समस्याओं हुईं रूबरू

स्मृति ईरानी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ले रही है। समस्याओं के निराकरण के लिए जिले के कई अधिकारी भी साथ में चल रहे है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी मंगलवार को गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के दादरा, नेवादा, मानामदनपुर, चंदौकी, पूरब बेसरा, लोरिक पुर, सूखीबाज गढ़ गावों में जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुई।

इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि जिले के कई आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।सभी गावों में अधिकारी एवं कर्मचारी केंद्रीय मंत्री के साथ आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौजूद रहे।स्मृति ईरानी ने गांव के आम लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी दिलवाया।सरकार की लाभार्थी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन भी किया।

लोक सभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी को हराया था

आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने विगत लोक सभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी पारिवारिक सीट से उन्हें शिकस्त दी थी। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लगभग 55 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।अब देखना दिलचस्प होगा की अमेठी की जनता सत्ता के सिंहासन की चाभी किसे सौंपती है।

Tags:    

Similar News