Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा, कांग्रेस पर साधा निशाना

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक द्विवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची है। जहां पर उन्होंने जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आशा बहुओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया

Update: 2024-03-16 08:47 GMT

स्मृति ईरानी का अमेठी में हुआ स्वागत source: Newstarck  

Amethi News: भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (BJP MP and Union Minister Smriti Irani) अपने एक द्विवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची है। जहां पर उन्होंने जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आशा बहुओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इसके बाद स्मृति ईरानी ने ताला खजुरी स्थित नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) का उद्घाटन करके आमजन मानस को समर्पित किया। शिक्षा के क्षेत्र में अमेठी वासियों के लिए यह स्कूल मील का पत्थर साबित होगा।

एक दिवसीय दौरे पर पहुंची अमेठी 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। जहाँ पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति सबसे पहले जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में आशा बहुओं को संबोधित किया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को चेक देकर उन्हें सम्मानित किया। यहां उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

अमेठी-किठावर मार्ग चौड़ीकरण

इसके बाद उनका काफिला ताला खजुरी स्थित केंद्रीय विद्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) का उद्घाटन किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा नेता डब्बू सिंह के पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी किठावर मार्ग (Amethi Kithawar Marg) के चौड़ीकरण की आधारशिला भी रखी। इस मार्ग का 36.19 चौड़ीकरण होगा। स्थानीय लोग इस संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की मांग काफी दिनों से कर रहे थे। 3619.55 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। 

चौपाल लगाकर सुनती है समस्याएं

केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी की अमेठी लोकसभा में ताबड़तोड़ चौपाल लगातार जारी रहती है। कुछ दिनों पहले भी सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी विधानसभा क्षेत्र में तीन दर्जन गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उसका निस्तारण करने का आदेश भी दिया। 

राहुल गांधी पर जमकर बरसी स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के काली मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इसका क्या कारण हो सकता है? उन्होंने कहा कि 2014 में चुनाव हारने के बाद भी हमने अमेठी का साथ नहीं छोड़ा। अमेठी की जनता को कभी अपमानित नहीं किया न उन्हें कभी अपमानजनक शब्द कहे। आगे उन्होंने कहा कि "मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूँ कि दु:ख की घड़ी में आप चुनाव हारने के बाद यहां लौट कर नहीं आए। जब कोविड के समय में मौत सामने खड़ी थी। जब लोगों को आपकी जरूरत थी। तब राहुल यहां दिखाई नहीं पड़े। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता मास्क सैनिटाइजर व अन्य जरूरी सुविधाएं लेकर लोगों के पास पहुंचा रहा था।"

उन्होंने आगे कहा कि हाल में ही राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर आए थे। उन्होंने कहा था हम न्याय करेंगे। लेकिन अमेठी के सम्राट साइकिल फैक्ट्री (Samrat Cycle Factory) में जिन किसानों की जमीन गई थी। उनके साथ न्याय नहीं किया। अमेठी के चार लाख परिवार कोविड काल से मुफ्त में अनाज पा रहे हैं। आगे भी आने वाले दिनों में 5 साल तक अमेठी की जनता के साथ देश की डेढ़ करोड़ जनता को मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

Tags:    

Similar News