Amethi News: स्वत्रंत देव सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस को जनता ने नकारा

Amethi News: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री अमेठी जिले के अमरपुर गांव में बृहस्पतिवार को बीजेपी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया।

Update: 2024-05-09 14:38 GMT

अमेठी में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। (Pic: Newstrack)

Amethi News: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अमेठी में पूर्व वर्ती सरकारों पर जम कर हमला बोला। सिंह ने कहा कि 2014 के पहले की सरकारों में देश में धमाके होते थे। जब से मोदी जी सरकार बनी है। तब से धमाके बंद हो गए हैं। कांग्रेस सत्तर सालों से देश को लूटने का काम किया है। अब देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। आज देश के लोगों के पास रहने के लिए पक्का मकान इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड है।

देश प्रधानमंत्री को अपना बेटा मानता है

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वृहस्पतिवार को कहा कि पहले थका हारा किसान जब घर पहुंचता था तो रात के अंधेरे में चार रोटी के बदले दो रोटी ही खाता था अब गांव में भी पर्याप्त बिजली रहने लगी है। जब थका हारा किसान काम करने के बाद शाम को घर पहुंचता है तो अपनी बीवी की शक्ल उजाले में देखकर दो रोटी के बजाय आठ रोटी खाता है। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री को अपना बेटा मानती है। आज लोगों के रहने के लिए घर पीने के लिए पानी खाने के लिए राशन सरकार की तरफ से व्यवस्था किया जा रहे हैं।

सरकार में सुरक्षित हैं बेटियां

स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि जब तक प्रदेश में योगी जी की सरकार नहीं थी उसके पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थी। बेटियां पांच बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलती थी। अब पांच बजे की बात छोड़िए अब रात 12 बजे आज योगी जी की सरकार में बेटियां लखनऊ से अमेठी चली आती है। उन्हें कोई बोलने वाला नहीं है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री अमेठी जिले के अमरपुर गांव में बृहस्पतिवार को बीजेपी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं से बीजेपी को जिताने की अपील किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

Similar News