Amethi News: चार बच्चों की मम्मी, बलरामपुर से अमेठी पहुंचा प्रेमी, पति ने किया भंडाफोड़, पहुंचा जेल

Amethi News: पूरा मामला जिले के अमेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे गोसाई मजरे अगहर गांव का है। गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की पच्चास वर्षीय पत्नी गुड्डन और एक मुस्लिम युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

Update: 2024-09-10 02:48 GMT

Amethi News

Amethi News: अमेठी में चार बच्चों के मां की एक अजीबों गरीब लव स्टोरी का खुलासा हुआ है। जहां बलरामपुर से एक मुस्लिम युवक अपनी प्रेमिका से मिलने अमेठी उसके घर पहुंच गया। कई दिनों से युवक महिला के घर में ही रह रहा था। सचाई तब सामने आई जब महिला के पति ने दोनो का भंडा फोड़ कर दिया। पूरा मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने महिला उसके पति और कथित प्रेमी का चालान कर दिया। जिसमें एसडीएम ने पति को पाबंद कर छोड़ दिया। वहीं कथित प्रेमी को जेल भेज दिया। इस मामले में महिला के पति ने जान से मारने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने दावा किया कि वह मुस्लिम युवक से बीते पांच वर्षों से बात कर रही है।

पूरा मामला जिले के अमेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे गोसाई मजरे अगहर गांव का है। गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की पच्चास वर्षीय पत्नी गुड्डन और एक मुस्लिम युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। सोमवार को बलराम पुर से आए मुस्लिम युवक को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने पहुंच गया। जहां पता चला कि मुस्लिम युवक बलरामपुर का रहने वाला है। वह विगत पांच दिन से अपनी पहचान छुपाकर अमेठी में रह रहा था। अयोध्या प्रसाद की पत्नी अपने घर वालों को गुमराह करके मुस्लिम युवक को अपने घर में रखे थी। महिला के पति व घर वालों के शक होने पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने दोनों को आपत्ति जनक हालत में पकड़ लिया। महिला के चार बच्चे हैं, वहीं यह भी बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक के भी दो बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि 5 दिन पूर्व युवक अयोध्या प्रसाद के घर पहुंच गया। अयोध्या प्रसाद की पत्नी ने युवक को अपना जीजा बताते हुए सभी से परिचय करवाया। वह उन्हीं के साथ घर पर रहने लगा। 5 दिन बीत जाने के बाद जब दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पति अयोध्या प्रसाद ने देख लिया। तब पति-पत्नी में कहासुनी और हाथापाई हो गई। जिसके बाद महिला के घर वालों खोजबीन की तो उसकी पहचान बलराम पुर जिला निवासी सादिक अली के रूप में हुई। आपको बता दें कि पति-पत्नी में विवाद का मामला भी सामने आया है। पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके चलते पत्नी बहुत दुखी रहती थी। बताया जा रहा है इस महिला की मुस्लिम युवक से 5 साल से फोन पर बात हो रही थी। दोनों के बीच परिचय एक मिस्ड कॉल के जरिए हुआ था। धीरे धीरे वार्तालाप प्यार में बदल गया।

महिला के पति अयोध्या प्रसाद ने बताया कि मेरी पत्नी ने मुझे जान से मरवाने के लिए उसे यहां बुलाया है। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी ने मुझसे झूठ बोलकर उसे 5 दिन से घर में रखा है। पूछने पर बताया कि हमारे बड़े पापा के दामाद हैं, जब हमको सच्चाई पता चली तो दोनों लोग मिलकर मारने लगे मैं किसी तरीके से जान बचाकर भागा। वहीं महिला ने बताया कि हमारे पति हमको आए दिन मारते पीटते रहते हैं जिससे मैं परेशान हो गई हूं, अच्छे से रखेंगे तो रहूंगी नहीं, तो उससे शादी कर लूंगी। सादिक अली ने बताया कि दोनों लोग हमको बुलाए थे इसलिए हम आए। सादिक अली ने दावा किया कि उसके और महिला के बीच में पिछले चार-पांच वर्षों से वार्तालाप हो रही थी। शादी करने की बात पर उसने कहा कि वह महिला परेशान है। हम शादी कर लेंगे। चार बच्चों की बात करने पर उसने बताया कि हम बच्चों को भी अपने साथ ले जाएंगे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तीनों लोगों का मेडिकल कराते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत चालान कर दिया। इसके उपरांत उप जिलाधिकारी अमेठी के द्वारा अयोध्या प्रसाद एवं उनकी पत्नी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जबकि सादिक अली की जमानत को नामंजूर करते हुए सुल्तानपुर जेल भेज दिया है।क्षेत्राधिकारी अमेठी लल्लन सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मामला संज्ञान में है, मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। अब किसी को कोई शिकायत नहीं है।

Tags:    

Similar News