तिरुपति से सोना चोरी प्रकरणः झाँसी से सोना लेकर वापस लौटी आंध्र प्रदेश पुलिस

Jhansi News: तिरुपति के दो घरों से बदमाशों ने छह सौ ग्राम एवं सात सौ ग्राम सोना चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश शुरु कर दी थी।

Update:2023-04-30 00:53 IST
सांकेतिक तस्वीर (Pic: Social Media)

Jhansi News: आंध्र प्रदेश पुलिस ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति के पास स्थित घरों से चोरी गया सोना के मामले में दीक्षित बाग में स्थित एक सर्राफा व्यवसायी के यहां छापा मारा। छापे की भनक लगते ही पार्षद ने अपने रिश्तेदार व्यवसायी को बचाने के माध्यम से आंध्र प्रदेश पुलिस से संपर्क किया। जैसे ही चोरी का सोना वापस मिला तो आंध्र प्रदेश पुलिस यहां से वापस लौट गई है। इस मामले की सर्राफा बाजार में तमाम तरह की चर्चाएं है।

मालूम हो कि तिरुपति के दो घरों से बदमाशों ने छह सौ ग्राम एवं सात सौ ग्राम सोना चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश शुरु कर दी थी। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक पिछले साल रक्सा के आगे करेरा गांव निवासी युवक चित्तूर जेल में बंद था। यहां उसकी मुलाकात तिरुपति के बदमाशों से हुई थी। दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों बदमाश तिरुपति में चोरी करते थे और सोना झाँसी में बेचते थे। कुछ समय पहले बदमाशों ने करोड़ों रुपये का सोना साफ कर दिया था। दोनों भागकर झाँसी आ गए थे और यहां दो सुनारों के हाथ सोना बेच दिया था। सुराग लगाते हुए पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। अब उसको लेकर पुलिस झाँसी आई थी, लेकिन किस सुनार के हाथ उन लोगों ने सोना बेचा है। यह वह नहीं बता पा रहा है। बाद में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दीक्षित बाग में स्थित एक दुकान पर छापा मारा था।

बदमाश ने बताया था कि चोरी का माल इसी दुकान पर बेचा था। इस आधार पर पुलिस ने दुकानदार को पूछताछ के लिए बुलाया था। बताते हैं कि यह दुकानदार एक पार्षद का रिश्तेदार निकला। भनक लगते ही पार्षद अपने रिश्तेदार को बचाने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस से संपर्क स्थापित किया। साथ ही जो चोरी का माल खरीदा था, उस माल को भी वापस कर दिया। माल वापस मिलते ही आंध्र प्रदेश पुलिस यहां से वापस लौट गई।

Tags:    

Similar News