Auraia News: नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

औरैया में नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उनका रो-रो कर बुरा हाल देखने को मिला।

Report :  Ashraf Ansari
Update:2024-09-28 16:58 IST

नवविवाहिता ने की आत्महत्या (newstrack)

Auraia News: औरैया में उस समय एक गांव में सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बरा हाल है।

फांसी के फंदे पर झूल रहा था नवविवाहिता का शव

बताते चलें कि मामला फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कमारा का है। यहां पर रहने वाली खुशबू नाम की महिला का शव उसके घर में फांसी की फंदे पर पाया गया। जब खुशबू के पति राहुल उर्फ विजय ने अपनी पत्नी के शव को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया तो काफी घबरा गया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

नवविवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

मृतका के पिता महेश दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसने अपनी लड़की की शादी 22 फरवरी 2023 को फफूंद इलाके की ग्राम कमारा में रहने वाले राहुल उर्फ विजय से की थी। राहुल हमारी बेटी को लगातार परेशान करता था और उससे अतिरिक्त दहेज की मांग किया करता था। मैंने अपनी बेटी को शादी के दौरान हर वह चीज दी जो एक पिता अपनी बेटी को देता है। लेकिन यहां राहुल शादी में मिले दहेज से नाखुश था और लगातार मेरी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। उसके साथ-साथ उसकी सास-ससुर और ननद भी लगातार हमारी लड़की को परेशान कर रहे थे। लड़की के पिता ने बताया कि वह जब पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे तो लड़की के ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया और वहां से भगा दिया। इस मामले के बाद लड़की के पिता ने थाने में शिकायती पत्र देकर ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Tags:    

Similar News