Bahraich News: दिनेश शर्मा बोले- ब्राह्मण जाति नहीं संस्कार है, जो राष्ट्र को मजबूत करेगा वो उन्हीं के साथ

प्रदेश में ब्राह्मणों के नाम पर जारी राजनीति पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने तीखा कटाक्ष किया है।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-09-20 13:39 GMT

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (फोटो-न्यूजट्रैक)

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन (Prabudh Sammelan) को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोलते हुए ब्राह्मण वर्ग के नाम पर विपक्षी पार्टियों की और से की जा रही राजनीति को आड़े हाथों लिया। दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं बल्कि संस्कार है, जीवन जीने की पद्धति है। ब्राह्मण अपने पूर्वजों का सम्मान चाहते हैं, देवी देवताओं का सम्मान चाहते हैं। ब्राह्मण राष्ट्रपति चैतन्य हैं और वह देखते हैं कि राष्ट्र को कौन मजबूत कर सकता है, वह उनके साथ हैं।

पत्रकारों की ओर से 2022 में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सब एक हैं। कोई अलग अलग नहीं है। भाषा सिद्धांत नियम और भारतीय अनुशासन से सभी लोग बंधे हुए हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के ट्वीट करने पर उपमुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जो अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ रुपए की थी वह अब 22 लाख करोड़ से ऊपर की जा चुकी है और आज उत्तर प्रदेश में जितना कार्य प्रगति पर है उतना पिछले सरकारों में किसी ने नहीं देखा होगा।

ओमप्रकाश राजभर द्वारा कहे गए एक बयान पर पलटवार करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि शायद ओमप्रकाश राजभर को यह पता नहीं होगा कि जो डेढ़ सौ विधायक उनके संपर्क में हैं, वह भारतीय जनता पार्टी के(BJP) नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। कार्यक्रम के दौरान कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, राम किशोर गुप्ता, निशंक त्रिपाठी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे। ज्ञात हो यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ब्राह्मण के नाम पर राजनीति तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने का पूरा प्रयास कर रही हैं।

Tags:    

Similar News