बहराइच में CM योगी ने विपक्षियों पर किया तीखा प्रहार, बोले- विकास होने और बुलडोजर चलने से विपक्षी पार्टियों को होती है जलन

Bahraich mein CM Yogi: मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में तेजी से आगे जा रहा है, तो लोगों को परेशानी होना लाजमी है।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-12-24 13:48 GMT

Bahraich News: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 'जन विश्वास यात्रा' (jan Vishwas yatra ) के तहत शुक्रवार को बहराइच में महसी के रामपुरवा (Rampurva) पहुंचे। मंत्रियों और विधायकों ने फूल का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने 98 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास (98 vikas pariyojana ka shilanyas) किया। 

मुख्यमंत्री (CM yogi Adityanath) ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव और महर्षि बालार्क की तपोस्थली में निवास करने वाले सभी का स्वागत करते हैं। पांच वर्ष के दौरान भाजपा (Bjp) ने जो विकास किया है, उसी का आशीर्वाद लेने के लिए जन विश्वास यात्रा निकाली गई है।

500 की संख्या में लोकार्पण और 250 की संख्या में शिलान्यास

 मुख्यमंत्री (Cm Yogi Adityanath government) ने आगे कहा कि आज के दिन पूरे प्रदेश में आयुष्मान योजना का 500 की संख्या में लोकार्पण और 250 की संख्या में शिलान्यास हुआ है। योगी ने भाषण के दौरान ही सभी से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हजार वर्ष पुराने विदेशी अक्रांता को महाराजा सुहेलदेव ने पराजित किया था। ऐसे में आक्रांता सैयद सालार गाजी और महाराजा सुहेलदेव मिलकर नहीं रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव, चाहलारी नरेश का स्मारक भाजपा सरकार बनवा रही है। इसके अलावा सरदार पटेल को सम्मान भाजपा ने दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं के विरुद्ध बुलडोजर चलता है, तो विपक्षी पार्टियों को दर्द होता है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अपराध करने वाले लोग इनकी पहली पसंद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैने पांच साल में सेवा की है। दूसरी तरफ जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के मकान पर बुलडोजर चलवाया है। यहां कोरोना से लोग परेशान होते, लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ जनता के हित और विकास पर ध्यान देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में आगे जा रहा है, तो लोगों को परेशानी होना लाजमी है। लगभग 20 मिनट के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने सभा को विराम दिया। मुख्यमंत्री ने  कहा कि किसान आंदोलन में देश विरोधी लोग शामिल हुए, इसको देखते हुए प्रधानमंत्री ने कृषि कानून रद्द किया। 

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सरयू परियोजना वर्ष 1972 में बनी। इस दौरान सपा, कांग्रेस और नोटा की सरकार आई, लेकिन निर्माण कार्य भाजपा सरकार ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 21 के बीच सभी निर्माण पूरा कर प्रधानमंत्री ने 30 लाख किसानों को फायदा दिया है।

चार वर्ष में पूरा किया परियोजना

 इस दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद बृज भूषण शरण सिंह, अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, बलहा सरोज सोनकर, भाजपा उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी, जिला प्रभारी नीरज सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

फ्री वैक्सीन और अनाज है रामराज्य

मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए जनता से राम राज्य के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि सभी को अनाज, सुरक्षा और वैक्सीन ही राम राज्य है। योगी आदित्यनाथ ने सभा में लोगों से पूछा कि सभी लोग कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगवा चुके हैं या नहीं। नहीं लगवाया है तो कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।

सपा और कांग्रेस पर हमला 

भाजपा के जन विश्वास यात्रा और मुख्यमंत्री की सभा से पूर्व कैसरगंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह  ने मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए संसद बृजभूषण शरण सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाने के साथ सपा और कांग्रेस पर हमला किया।

सांसद ने कहा कि मैं सब मुसलमानों पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। लेकिन मुसलमान में ही आतंकी पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिन्ना तना और मूल ले गए, लेकिन जड़ देह में ही छोड़ गए, जिसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है। 

मुस्लिम समाज के लोग नाराज

वहीं राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि आप लोग यह मत समझना कि मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हो रहा है। बल्कि आप लोगों की ताकत से मंदिर का निर्माण हो रहा है। निर्माण की तारीख भी पक्की हो गई। सांसद के बयान को लेकर मुस्लिम समाज के लोग नाराज दिखे।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News